बरेली: कुछ दिन पहले भीम आर्मी शेरगढ़ के सक्रिय साथी संजीव वाल्मीकि ने कुछ व्यक्तियों और पुलिस प्रशासन के अमानवीय व पक्षपाती रवैए से आहत होकर मजबूरीवश जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

आज प्रदेश महासचिव विकास बाबू एडवोकेट ने अस्पताल पहुंचकर संजीव जी का हालचाल जाना और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। इसके उपरांत थाना शेरगढ़ पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर दोषी व्यक्तियों एवं लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की गई।
भीम आर्मी प्रशासन को आगाह करती है कि यदि संजीव वाल्मीकि को न्याय नहीं मिला, तो संगठन बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा।
इस दौरान भीम आर्मी जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम, जिला महासचिव डॉ रूपकिशोर प्रजापति, तहसील अध्यक्ष सुनील कुमार आजाद, ताहिर प्रधान, अंग्रेज सिंह, समीर स्टार्क, अंकित सागर, जफर खान व अन्य सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।


