बरेली: आज नगर पंचायत सैंथल के भवन में भीम आर्मी उत्तर प्रदेश द्वारा “बहुजन भाईचारा सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में दलित-मुस्लिम समाज से भारी संख्या में लोग पहुंचे !
मुख्य वक्ता के रूप में मंच संभालते हुए भीम आर्मी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप भार्गव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “भाजपा संविधान विरोधी पार्टी है, जो जाति और धर्म के नाम पर देश की जनता को बांट रही है। लेकिन अब यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा। अब हर घर में भीम आर्मी का कार्यकर्ता खड़ा है, और कोई भी उत्पीड़न नहीं सहा जाएगा।”
उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा – “अगर ये धर्म या जाति के नाम पर अत्याचार करने की सोचें, तो डटकर कह देना – अब हम भीम आर्मी के सिपाही हैं, इनकी औकात नहीं कि हमें दबा सकें।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम ने की, जबकि आयोजन की कमान आर्यन वीर, तहसील अध्यक्ष सुरजीत गौतम और उनकी टीम ने संभाली। सम्मेलन में प्रदेश, मंडल, जिला एवं तहसील स्तर के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मौजूद रहे – प्रदेश महासचिव एड. विकास बाबू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल वाल्मीकि, धर्मवीर, अजय प्रधान, प्रदेश सचिव राजेन्द्र गुर्जर, दुर्वेश अली अंसारी, शाहिद भाई, वसीम चौधरी, लीगल सेल मंडल अध्यक्ष एड. अमर सिंह, सुनीता सिंह, रूप किशोर प्रजापति, प्रेमपाल, पीलीभीत जिला अध्यक्ष सौरभ भारतीय, सैम मैसी, आजम अली, अजय सागर, रंजीत बौद्ध समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी।
यह सम्मेलन बहुजन समाज की एकता और ताकत का प्रतीक बना। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अब बहुजन समाज किसी भी अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेगा, और संविधान को बचाने की लड़ाई को अंतिम मंज़िल तक पहुंचाया जाएगा।


