Indus News TV Live

Thursday, May 1, 2025
spot_img

बरेली: भाजपा ने की एनजीओ महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा

बरेली, 12 फरवरी, 2024: भारतीय जनता पार्टी बरेली ने शक्ति वंदन अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह व एनजीओज की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की। कार्यक्रम सौ फिटा रोड पर स्थित ओशी बैंक्वेट हाल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त समृद्धिशाली व आत्मनिर्भर बनाया है। सरकार की योजनाओं से महिलाओं के सपने को पंख मिल रहे हैं। सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। शक्ति संवाद में चाय पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की मुद्रा लोन, जनधन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, 33 प्रतिशत आरक्षण, मातृ वंदन, जीवन ज्योति बीमा, तीन तलाक, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी समेत तमाम योजनाओं ने महिलाओं को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम फहरा रही हैं। महिलाओं को अपनी क्षमता पहचानने और उसको उजागर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में एनजीओ व महिला स्वयं सहायता समूह की बड़ी भूमिका है।

मेयर उमेश गौतम ने एनजीओ व स्वयं सहायता समूहों की बहनों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाने व ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए भाजपा को मजबूत करने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में किसी गुंडे की हिम्मत नहीं है कि हमारी माताओं बहनों की तरफ आंख उठाकर देख सके। भाजपा सरकार में ही महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान प्राप्त हुआ है।
जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया जिले में कई एनजीओ व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सरकार की योजनाओं का फायदा उठाकर सशक्त व आत्मनिर्भर बन रही हैं। बरेली जिले में करीब दस हज़ार स्वयं सहायता समूह से लगभग एक लाख महिलायें जुड़ी है। इस अवसर पर निवेदिता श्रीवास्तव ओर रंजना सोलंकी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार, मेयर उमेश गौतम, जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा, महानगर अध्य्क्ष अधीर सक्सेना, लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, सह-संयोजक डॉ के एम अरोरा, सोमपाल शर्मा, विष्णु शर्मा, तृप्ति गुप्ता, अनिल एडवोकेट, वीरेंद्र गंगवार वीरू, गुलशन आनंद, स्वाति गंगवार, नीलम झेठा, अजय सक्सेना, अंकित शुक्ला, राहुल साहू, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, बंटी ठाकुर, अभय चौहान, धर्म विजय गंगवार, मेघनाथ सिंह कठेरिया, निर्भय गुर्जर, मनोज गुप्ता, मुकेश राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: सपा आंवला लोकसभा प्रभारी अगम मौर्य ने मकर संक्रांति पर आयोजित किया खिचड़ी भोज, हज़ारों की संख्या में पहुंचे लोग

यह भी पढ़ें: सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद खान बने अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

यह भी पढ़ें: SC, ST, OBC एवं मज़दूर संगठनों ने आयोजित किया यू.पी एजेंडा सम्मलेन, भूमिहीनों के लिए मांगी 1 एकड़ जमीन


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के सह-संपादक (Associate Editor) एवं चैनल के उत्तर प्रदेश & उत्तराखंड राज्य प्रमुख (UP/Uttarakhand State Head) हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent