Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

भाजपा ने देश के सभी संस्थानों को अपने नियंत्रण में ले लिया है : राहुल गाँधी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज तमिलनाडु में है. इस दौरान अभी-अभी मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि – “भाजपा ने इस देश के सभी संस्थानों को अपने नियंत्रण में ले लिया है और उनके माध्यम से दबाव डाल रही है. हम अब एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं. बल्कि अब यह लड़ाई भारतीय राज्यों की संरचना और विपक्ष के बीच है.” (BJP Rahul Gandhi)

उन्होंने यह भी कहा कि “सच कहूँ तो, कई हज़ार वर्षों से दो अलग-अलग दृष्टिकोणों के बीच लड़ाई चल रही है और यह जारी रहेगी. भारत के दो अलग-अलग दृष्टिकोण हैं, एक दृष्टिकोण कठोर और नियंत्रित करने वाला है जबकि दूसरा मिश्रित और खुले विचारों वाला है.

राहुल ने यह भी कहा कि मैं कांग्रेस का अध्यक्ष बनूंगा या नहीं, यह तब स्पष्ट हो जाएगा जब अध्यक्ष पद का चुनाव होगा. मैंने बहुत स्पष्ट रूप से तय कर लिया है कि मैं क्या करूंगा, मेरे मन में कोई भ्रम नहीं है.

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1568141707606380544?s=20&t=mXp4ZoQBed6J6iGVkOlrgQ

गौतलब है कि इस सामय कांग्रेस कश्मीर से कन्याकुमारी तक “भारत जोड़ो यात्रा” निकाल रही है. यह यात्रा अगले 7 सितंबर से शुरू हो चुकी है. इस दौरान कांग्रेस जनता से सीधा संवाद करने की कोशिश में लगी है.

इसे भी पढ़ें: बदायूं की जामा मस्जिद को लेकर हंगामा क्यों है, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

आजादी के 75 साल पूरे होने पर निकाली जा रही इस यात्रा में कांग्रेस पार्टी 150 दिन में पूरे कन्याकुमारी से कश्मीर तक पूरे 3500 किमी की दूरी तय करेगी. इस यात्रा में पार्टी के शीर्ष नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत दिग्गज पार्टी नेता शामिल हो रहे हैं. (BJP Rahul Gandhi)


यह भी पढ़ें: 2017 के बाद हमारी आमदनी बढ़ी: यूपी के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना


(आप हमें फेसबुक पेजइंस्टाग्रामयूट्यूबट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं।)
Related Articles

Recent