Indus News TV Live

Thursday, May 1, 2025
spot_img

बरेली: भाजपा ने शक्ति वंदन अभियान पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की, दुर्विजय शाक्य रहे मुख्य अतिथि

बरेली, 6 फरवरी: आज भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइन्स कार्यालय पर शक्ति वंदन अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। शक्ति वंदन अभियान जिला कार्यशाला में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्य्क्ष दुर्विजय सिंह शाक्य एवं मुख्य वक़्ता जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह रहे। कार्यशाला में जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, चैयरमैन, ब्लॉक प्रमुख, मोर्चो के अध्य्क्ष, मंडल अध्य्क्ष व अभियान की टीम उपस्थित रही। (workshop on Shakti Vandan Abhiyan)
जिला कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मुख्य वक्ता जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा शक्ति वंदन अभियान के तहत जिले में सभी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं एवं एनजीओ चलाने वाली महिलाओं से संपर्क अभियान चलाना है। यह अभियान 10 फरवरी से चलाया जाएगा। देश में पहली बार महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उन्हें महिला स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया है। भाजपा सरकार ने ही नारी शक्ति को सम्मान देने का काम किया है। डबल इंजन की सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया है। शक्ति वंदन अभियान के तहत जो महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं, एनजीओ चला रही है या किसी अन्य क्षेत्र में जैसे शिक्षा क्षेत्र, स्वास्थ्य क्षेत्र, या अधिवक्ता क्षेत्र में जो महिलाएं जुड़ी हैं उनके साथ चाय पर चर्चा, संपर्क व उनका सम्मान करना है। पार्टी के जो भी अभियान चल रहे है सभी मे नमो एप्प डाउनलोड कराने हैं व कार्यक्रम के फोटो को सरल एप्प व नमो एप्प पर अपलोड करना है। (workshop on Shakti Vandan Abhiyan)
22 फरवरी को शक्ति वंदन अभियान को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाइव संबोधन करेंगे, सभी स्वयं सहायता समूह व एनजीओ की महिलाओं को प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुनाया जाएगा। सभी मंडलो पर लाइव संबोधन को सुनने के लिए एलईडी की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्य्क्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि शक्ति वंदन अभियान में हम सभी को जन सम्पर्क विशेष समूह स्वयं सहायता समूह व एनजीओ से संपर्क कर उनका सम्मान करना है, उनको डबल इंजन की सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराना है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भाजपा समर्पित है। 2014 के बाद से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व उनको सम्मान देने का काम किया है। 2014 के बाद से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है। विश्व स्तर पर हमारे देश की महिलाएं आगे बढ़ें इसके लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना पड़ेगा, तभी हम प्रधानमंत्री जी के 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा कर सकते है। महिलाएं नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अहम भूमिका अदा करेंगी।
जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है एवं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को बहुत बड़ी ताकत के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा सरकार ने ही महिलाओं को सुरक्षा एवं सम्मान देने का काम किया है। सभी कार्यकर्ता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे। (workshop on Shakti Vandan Abhiyan)
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्य्क्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा, पूर्व विधायक पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य, पूर्व विधायक पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन वीरेंद्र गंगवार वीरू, ग्राम विकास मंत्रालय के नोडल अधिकारी गुरदीप सिंह, सोमपाल शर्मा, डॉ निर्भय गुर्जर, मेघनाथ सिंह कठेरिया, चंचल गंगवार, अजय सक्सेना, नीरेंद्र सिंह राठौर, राहुल साहू, अंकित शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, नेहा कन्नौजिया, मंजू कोरी, मीनाक्षी गंगवार, स्वाति गंगवार, देवेंद्र सक्सेना, मुकेश राजपूत, बुद्धसेन मौर्य, वीरपाल मौर्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें: सपा आंवला लोकसभा प्रभारी अगम मौर्य ने मकर संक्रांति पर आयोजित किया खिचड़ी भोज, हज़ारों की संख्या में पहुंचे लोग

यह भी पढ़ें: सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद खान बने अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

यह भी पढ़ें: SC, ST, OBC एवं मज़दूर संगठनों ने आयोजित किया यू.पी एजेंडा सम्मलेन, भूमिहीनों के लिए मांगी 1 एकड़ जमीन



Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के सह-संपादक (Associate Editor) एवं चैनल के उत्तर प्रदेश & उत्तराखंड राज्य प्रमुख (UP/Uttarakhand State Head) हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent