Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: भाजपा का सदस्यता अभियान 2 सितम्बर शाम 5 बजे से शुरू होगा

बरेली, 1 सितम्बर: 2 सितंबर शाम 5 बजे से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है। आज सदस्यता अभियान के निमित्त बरेली जिले के सभी मंडलों में सेक्टर संयोजको व सदस्यता अभियान में लगे प्रमुख कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की गई। सदस्य्ता अभियान के तहत जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने नवाबगंज, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने भोजीपुरा, मीरगंज विधायक डॉ डी सी वर्मा ने मीरगंज के सभी मंडलो की बैठक ली। (BJP’s membership campaign)
जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने नवाबगंज के पांचों मंडलो की बैठक की। उन्होंने बताया कि कल 2 सितंबर को शाम 5 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा सदस्य्ता अभियान की शुरुआत की जाएगी। शाम 5 बजे से ही 8800002024 नंबर पर मिस कॉल कर सदस्य्ता की जा सकेगी।

एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने भोजीपुरा विधानसभा के पांचों मंडलो की बैठक दिव्यानंद आश्रम में की। उन्होंने बताया कि 2 सितम्बर को शाम 5 बजे से प्रत्येक बूथों पर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है और पार्टी कार्यकर्ता पूरे संकल्प और मेहनत के साथ इस अभियान में लगेंगे। (BJP’s membership campaign)
मीरगंज विधायक डॉ डी सी वर्मा ने मीरगंज के चारों मंडलो की बैठक की उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्य बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। शाम 5 बजे से शुरू होने वाले सदस्य्ता अभियान में सभी कार्यकर्ता अपने लक्ष्य को पूरा करते हुए सभी वर्गों के लोगो को पार्टी से जोड़ने का काम करे।

इस अवसर पर जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, मीरगंज विधायक डॉ डी सी वर्मा, नवाबगंज विधायक डॉ एमपी आर्य, राजकुमार शर्मा, रविन्द्र सिंह राठौर, अजय सक्सेना, नीरेंद्र सिंह राठौर, डॉ नरेंद्र गंगवार, मेघनाथ सिंह कठेरिया, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, अंकित शुक्ला, अर्जुन यादव, महिपाल गंगवार, कृष्ण पाल मौर्य, प्रमोद सागर, डॉ सुरजीत यादव, मंडल अध्य्क्ष छेदा लाल गंगवार, चंद्रपाल मौर्य, ब्रह्मदत्त अवस्थी, केशव गुप्ता, शिवम शर्मा, तेजपाल फौजी, रामप्रकाश गंगवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (BJP’s membership campaign)

यह भी पढ़ें: सुशील गौतम बने आजाद समाज पार्टी के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य

यह भी पढ़ें: सपा मीटिंग में दलित समाज के पूर्व विधायक का अपमान, बैठने को मिली प्लास्टिक की कुर्सी

यह भी पढ़ें: बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के द्वारा माता रमाबाई व संत गाडगे महाराज की जयंती संयुक्त रूप से मनाई गई


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent