अंग्रेजों ने नमक पर टैक्स लगाया, मोदी सरकार ने रोटी-पराठे तक पर
मध्यप्रदेश से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल संगीता कांकरिया ने मोदी सरकार के आम लोगों की जरूरत के सामानों पर टैक्स वसूलने को लेकर सवालिया निशान लगाए। उन्होंने कहा, एक समय अंग्रेजों ने नमक पर टैक्स लगाया तो गांधी को पैदल चलना पड़ा और आज खाने पर टैक्स लगा दिए गए हैं तो फिर गांधी को सड़क पर लोगों को जगाने के लिए निकलना पड़ा है।