Indus News TV Live

Tuesday, March 10, 2026
spot_img

उत्तराखण्ड में सवर्ण युवती से शादी करने पर दलित युवक की बर्बर हत्या

उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले से कल जाति उत्पीड़न के 2 मामले सामने आये हैं. पहले मामले में सवर्ण युवती से शादी करने पर दलित युवक की बर्बर हत्या कर दी गयी. (Murder Dalit In Uttarakhand)

अल्मोड़ा जिले के गांव पनुवाधौखन, भिकियासैंण में रहने वाले दलित युवक से भिकियासैंण की सवर्ण युवती को प्यार हो गया. युवती गीता उर्फ़ गुड्डी अपने सौतेले पिता जोगा सिंह और सौतेले भाई गोविन्द सिंह से पहले ही प्रताड़ित थी. गीता के पिता और माता के बीच उसके बचपन में ही अलगाव हो गया था. जब वह आठवीं में पढ़ती थी तभी उसकी माँ ने जोगा सिंह के साथ रहना शुरू कर दिया. जहां उसकी पढाई-लिखाई छुड़ाकर उसे घर के कामों में झोंक दिया गया. सौतेले पिता और भाई बात-बात पर उसकी पिटाई भी किया करते थे.  

एक साल पहले युवती की जगदीश चन्द्र के साथ मुलाकात हुई जो दोस्ती के बाद प्यार में बदल गयी. गीता की माँ ने जगदीश से मुलाकात की और दोनों को विवाह कर घर बसाने का आशीर्वाद दे दिया. माँ की आज्ञा से 26 मई 2022 को गीता जगदीश के साथ अल्मोड़ा आ गयी. गीता के पास शादी करने के लिए बालिग करार देने के वास्ते प्रमाण पत्र नहीं थे, इसलिए वह इन्हें जुटाने में लग गयी. (Murder Dalit In Uttarakhand)

17 जून 2022 को गीता के सौतेले भाई और पिता ने उसे अल्मोड़ा में ढूँढ़ लिया और जबरन अपने साथ वापस ले गए. घर में मारपीट का सिलसिला पुनः शुरू हो गया और जगदीश के साथ विवाह करने पर दोनों का जान से मार देने की धमकी दी जाने लगी.

शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर गीता 7 अगस्त 2022 की रात 12 बजे घर से भागकर भिकियासैण में जगदीश के पास पहुंच गयी. दोनों बालिगों ने 21 अगस्त को स्थानीय मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली. इसके बाद वे दोनों शादी कोर्ट में रजिस्ट्रेशन करवाने की प्रक्रिया में लग गए.

सौतेले पिता और सौतेले भाई की जान से मारने की धमकियों के सम्बन्ध में 27 अगस्त 2022 को गीता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा को शिकायती पत्र उचित कार्रवाई के लिए दिया. (Murder Dalit In Uttarakhand)

कल युवती के सौतेले भाई और बाप ने योजना बनाकर जगदीश चन्द्र को भिकियासैण बाजार में पकड़ लिया और अपहरण कर गाड़ी में ले गए. तत्काल इसकी सूचना जिलाधिकारी और एसडीएम को दी गयी. पुलिस हारकर में आई तो एक गाड़ी से जगदीश चन्द्र का शव बरामद हुआ, गाड़ी में गीता के सौतेले पिता व भाई भी बैठे हुए थे.

 शिक्षिका को जातिसूचक शब्द कहने पर तीन शिक्षकों पर केस

एक अन्य मामले में अल्मोड़ा जिले में गरमपानी के पास भुजान स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के तीन अध्यापकों के खिलाफ विद्यालय की ही अनुसूचित जनजाति की महिला प्रवक्ता ने लंबे समय से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

लम्बे समय से चल रहे जातीय उत्पीड़न के खिलाफ आज पीड़ित शिक्षिका तहरीर लेकर बहुजन पटवारी चौकी पहुंची. पटवारी चौकी में तीनों शिक्षकों के खिलाफ अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. (Murder Dalit In Uttarakhand)

राजस्व उपनिरीक्षक के माध्यम से संयुक्त मजिस्ट्रेट को भेजी शिकायत में पीडिता ने आरोप लगाया है कि पंकज साह के जीआइसी भुजान में प्रभारी प्रधानाचार्य का पद ग्रहण करने के बाद से ही उनका लगातार उसका मानसिक उत्पीडऩ किया जा रहा है. दो अन्य प्रवक्ता शकील सिद्दीकी और प्रवक्ता मृणाल नेगी भी इसमें शामिल हैं.    

तहरीर में महिला प्रवक्ता ने विद्यालय के दो पुरुष प्रवक्ताओं व एक महिला प्रवक्ता के खिलाफ आरोप लगाया है कि उनके द्वारा काफी वक़्त से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था. इसे लेकर उन्होंने कई बार इन अध्यापकों को समझाने-बुझाने का काम लेकिन उनके व्यवहार में कोई फर्क नहीं पड़ा.

आखिरकार परेशान होकर उन्हें इनकी शिकायत करने का फैसला लेना पड़ा. पीड़ित प्रवक्ता का कहना है कि दूसरे विद्यालय में उनका तबादला कर सीआर खराब करने की भी धमकी दी जाती है. छात्रों के सामने ही उन्हें जानबूझकर बेइज्जत किया जाता है. (Murder Dalit In Uttarakhand)

पटवारी ने शिकायत के आधार पर तीनों अध्यापकों के खिलाफ धारा 105 तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है.


ग्राउंड रिपोर्ट: बच्चा चोर गैंग का पर्दाफाश, सामने आई यह हकीकत


(आप हमें फेसबुक पेजइंस्टाग्रामयूट्यूबट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं)

Related Articles

Recent