Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

Bareilly: दलित युवक के रेस्टोरेंट पर चला बुलडोजर, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

बरेली, 30 जनवरी: भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (आसपा) के पदाधिकारियों ने आज जिला अधिकारी बरेली को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी द्वारा जातिवादी मानसिकता के चलते दलित युवक अमित कुमार के रेस्टोरेंट को बिना किसी नोटिस के तोड़े जाने के विरोध में दिया गया। (Bulldozer action on Dalit youth’s restaurant)

ज्ञापन में इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई। भीम आर्मी बरेली मंडल अध्यक्ष विकास बाबू एडवोकेट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात की और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

इस दौरान राष्ट्रीय कमेटी सदस्य अच्छन अंसारी एडवोकेट, भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम, आसपा जिला अध्यक्ष दुर्वेश अली एडवोकेट, लीगल सेल प्रभारी अमर सिंह एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष सैम मैसी, संजय सिंह एडवोकेट, यश राना, जिला सह मीडिया प्रभारी, प्रदीप मौर्य एडवोकेट, विनय सागर, तहसील अध्यक्ष और मनोज सागर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। (Bulldozer action on Dalit youth’s restaurant)
भीम आर्मी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। संगठन ने प्रशासन पर दलितों के प्रति भेदभाव करने का आरोप लगाया और इस मामले में न्याय की मांग की।

यह भी पढ़ें: बौद्ध भिक्षु अनागारिक धम्मपाल के कारण विश्व धर्म संसद में बोल पाए विवेकानंद

यह भी पढ़ें: अहिच्छत्र बौद्ध स्तूप को भू-अभिलेखों में दर्ज़ करने की उठी मांग, तहसील प्रशासन की बड़ी लापरवाही आयी सामने

यह भी पढ़ें: ईरान में मरियम एवं मार्जिया को मुसलमान से ईसाई बनने पर जेल क्यों भेज दिया गया?


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent