जाति तोड़ने वालों को अपनी जाति पर गर्व
संतराम बीए के जाति तोड़क मिशन के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर बरेली में बहुजनों की एक बौद्धिक चर्चा हुई. जिसमें जातियों के बंधन तोड़ने को लेकर कई बुद्धिजीवियों ने अपने विचार रखे. इसमें शामिल कुछ महिला-पुरुषों से इंडस न्यूज़ ने बातचीत की, और जातियों को लेकर उनका नज़रिया समझने की कोशिश की. इसमें शामिल कई महिलाओं के जवाब काफी चौंकाने वाले मिले. दरअसल, वह जातीय बंधन तो तोड़ने की पक्षधर हैं, लेकिन जातीयों पर उतना ही गर्व भी है. (Caste breakers proud caste)