Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

क्रिमिनल वर्ल्ड के सबसे शातिर अपराधी चार्ल्स शोभराज 21 साल बाद नेपाल की जेल से आए बाहर

दौलत और लड़कियों का दीवाना. चार्मिंग पर्सनैलिटी भेष बदलने में इस क़दर माहिर कि बहरूपिया भी गच्चा खा जाए. नेटफ़िलिक्स की डॉक्यूमेंट्री ‘द सर्पेंट’ और बॉलीवुड फ़िल्म ‘मैं और चार्ल्स’, जिस क़िरदार पर बनी हैं. ‘बिकनी किलर’ नाम से मशहूर वो चार्ल्स शोभराज 21 साल बाद नेपाल के काठमांडू जेल से बाहर गए हैं. 78 साल के चार्ल्स शोभराज क्राइम वर्ल्ड के कितने शातिर अपराधी हैं. (Charles Sobhraj vicious criminal)

पिछले साल काठमाठू की सेंट्रल जेल से ब्रिटेन की दो पत्रिकाओं को इंटरव्यू देने की घटना हो या फिर दिल्ली की तिहाड़ जेल से भागना उनके दिमाग़ की रफ़्तार क़ानून के रखवाले और सरकारों की नींद उड़ाती रही हैं. रिचर्ड नेविल की बायोग्राफी में चार्ल्स शोभराज कहते हैं, ”जब तक मेरे पास लोगों से बात करने का मौक़ा है, तब तक मैं उन्हें बहला-फुसला सकता हूं.”

इसलिए नहीं क्योंकि चार्ल्स शोभराज का ख़ौफ़ होता था, बल्कि उनकी दमदार पर्सनैलिटी, आत्मविश्वास और वाकपटुता में ये आकर्षण था. आज के इस एपिसोड में हम दुनिया के सबसे शातिर क्रिमिनल चार्ल्स शोभराज के बारे में बात करेंगे. चार्ल्स की ज़िंदगी से लेकर अपराध की दुनिया की कुछ चर्चित करतूतों-घटनाओं को भी जानने की कोशिश करेंगे, जिनसे शोभराज दुनिया में चर्चाएं बटोरते रहे. (Charles Sobhraj vicious criminal)

पहले तो यही जान लें कि चार्ल्स शोभराज का भारत से क्या, कनेक्शन है. 6 अप्रैल 1944 को वियतनाम के साइगॉन में पैदा हुए चार्ल्स के पिता हिंदुस्तानी थे, जबकि मां वियतनाम से थीं. अविवाहित माता-पिता की संतान चार्ल्स शोभराज को उनके पिता ने अपनाने से इनकार कर दिया. तब वियतनाम में तैनात एक फ्रांसीसी सैनिक, उनकी मां का सहारा बने. इस तरह चार्ल्स को फ्रांस की नागरिकता मिल गई.

चार्ल्स शोभराज का बचपना बेहद मुश्किलों में बीता. बचपन से ही छोटे-मोटे अपराधों का हिस्सा बनने लगे. 19 साल की उम्र में वो पहली बार जेल गए थे. तब से लेकर आज 78 साल की उम्र तक, चार्ल्स शोभराज का अगर कोई सबसे मज़बूत रिश्ता रहा है, तो वो है जेल. जेल और चार्ल्स दोनों का अजीब रिश्ता है. (Charles Sobhraj vicious criminal)

पहली बार जेल गए चार्ल्स शोभराज कुछ धन्नासेठ क़ैदियों के संपर्क में आए. फेलिक्स डी एस्कोग्ने उनमें से एक है. बाद में दोनों की दोस्तो हो गई. जेल से बाहर आने पर रूममेट के तौर पर साथ रहे. यहीं से शोभराज पेरिस के रईसों के साथ उठने-बैठने लगे. जहां से अंडर वर्ल्ड की दुनिया उन्हीं खींचती गई. 20-22 साल की उम्र में चैंपल कॉम्पैग्न से उनकी मुलाकात हुई, जो उनकी पहली पत्नी बनीं.

1970 के दशक में चार्ल्स ने अपनी पत्नी के साथ फ्रांस छोड़कर भारत आने का फ़ैसला किया. दोनों, पर्यटकों को धोख़ा देकर नकली दस्तावेज़ों के सहारे पूर्वी यूरोप निकल गए. यहां लूटपाट और तस्करी सिंडेकेट के साथ काम किया. (Charles Sobhraj vicious criminal)

चार्ल्स शोभराज ने 1975 में एक भारतीय अजय चौधरी के साथ मिलकर पहला क़त्ल किया. टेरेसा नोल्टन नामक जिस लड़की की हत्या की, बाद में बिकनी में उसकी लाश स्वीमिंग पूल में मिली थी. विताजी हाकिम और उनकी गर्लफ्रेंड को भी इसी तरह मारा. 1976 में भारत घूमने आए एक फ्रेंच समूह की हत्या और इजरायली नागरिक के क़त्ल के इल्ज़ाम में चार्ल्स शोभराज को 12 जेल की सज़ा हुई. वो दिल्ली की तिहाड़ जेल गए.

जहां पूरे एशो आराम के साथ ज़िंदगी बिताई. 10 साल की सज़ा काटने के बाद चार्ल्स शोभराज तिहाड़ जेल से भाग गए. बाद में पकड़े गए. फिर सज़ा पूरी करके फ्रांस लौटे. साल 2003 में चार्ल्स शोभराज को नेपाल में 1975 में डच जोड़े की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया. तब से वह काठमांठू की जेल में बंद थे. (Charles Sobhraj vicious criminal)

बिग बॉस प्रतिभागी 20 साल की निहिता से की शादी

चार्ल्स शोभराज, जैसा कि शुरुआत में ही उनके बारे में एक चीज़ काफी प्रसिद्ध थी कि वो लड़कियों और दौलत के दीवाने थे. 2008 में बिग बॉस के सीज़न पांच की प्रतिभागी रहीं निहिता बिस्वास से चार्ल्स ने जेल में शादी की थी. तब वह 64 साल के थे, यानी अपने से 44 साल छोटी निहिता बिस्वास से उन्होंने शादी की थी. निहिता नेपाल में चार्ल्स शोभराज के वकील की बेटी हैं, जो चार्ल्स के साथ अपने रिश्तों को सार्वजनिक मंचों से स्वीकारती रही हैं.

21 दिसंबर को चार्ल्स शोभराज को नेपाल की सुप्रीमकोर्ट ने रिहा करने और 15 दिनों के अंदर उनके देश-फ्रांस निर्वासित करने के आदेश दिए हैं. चार्ल्स 78 साल के हैं. उनकी उम्र और स्वास्थ्य के आधार पर नेपाल की शीर्ष अदालत ने मानवीय पहलू पर ये फ़ैसला लिया है. आपको बता दें कि बिकनी किलर चार्ल्स शोभराज पर ईरान, तुर्की, थाइलैंड समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में 20 लोगों की हत्या के आरोप हैं. और वो कई देशों के वांटेंड रहे हैं.(Charles Sobhraj vicious criminal)


इसे भी पढ़ें : लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी…बरेली में इस दुआ पर शिक्षक निलंबित-एफ़आईआर दर्ज


(आप हमें फेसबुक पेजइंस्टाग्रामयूट्यूबट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं)

Related Articles

Recent