Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

Aonla: कांग्रेस आंवला लोकसभा कोर्डिनेटर ने मांगे Aonla लोकसभा प्रत्याशी हेतु मांगे आवेदन

बदायूँ, 24 दिसंबर: कांग्रेस ने लोकसभा के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के साथ साथ उम्मीदवारों का चयन भी शुरू कर दिया है। एआईसीसी से आंवला लोकसभा कोर्डिनेटर नवाब फैजान अली ने परशुराम चौक स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर लोकसभा चुनाव के आवेदकों से आवेदन मांगे। कार्यलय पर माधवी साहू, अजित कुमार सिंह, सुनीता सिंह व प्रदीप सिंह एवं मंगल बाजार स्थित दातागंज विधानसभा कार्यालय पर आतिफ खां ने अपने आवेदन सौंपे। (Aonla Congress Candidate applications)
कार्यकर्ताओं से मिलकर लोकसभा आंवला की मतदाता स्थिति, स्थानीय परेशानियां एवं मजबूत प्रत्याशी के लिए चर्चा की इस अवसर पर लोकसभा आंवला कोर्डिनेटर नवाब फैजान अली ने कहा कि कांग्रेस मजबूती से लोकसभा चुनाव में उतरेगी, जिसके लिए पार्टी ने अभी से संगठन मजबूत करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व इंडिया गठबंधन मजबूती से भाजपा को हराने के कार्य करेगी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की प्रेरणा से जरीफनगर से समाजसेवी सतेंद्र ने लोकसभा कोर्डिनेटर नवाब फैजान अली व अल्पसंख्यक विभाग जनपद प्रभारी अदीब अहमद के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। (Aonla Congress Candidate applications)
जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि जैसे जैसे लोकसभा चुनाव करीब आ रहा है कांग्रेस मजबूत होती जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं से छलकर जिस तरह भाजपा ने सरकार बनाई थी वो छल व झूट अब युवाओं के सामने है। इस अवसर पर इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष रफत अली खान, मुनेंद्र कन्नौजिया, आकिल मोरध्वज राजपूत, फरहान हुसेन, एराज अली, हरीश चंद्र, अशोक, अज़हर हुसैन, राशिद, रणविजय, शिवानी, अर्णव सिंह, मुकेश, रोशनी, मीणा देवी, रुबीना, पारुल, राजवंती, भूदेवी, केशव, विनीत साहू आदि मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें: बरेली: अखिल भारतीय नृत्य एवं नाट्य समारोह की रूपरेखा तैयार

यह भी पढ़ें: कल्चरल एसोसिएशन गणतंत्र दिवस पर ‘अखिल भारतीय महोत्सव’ का आयोजन करेगा, कार्यक्रम में एंट्री फ्री

यह भी पढ़ें: भारत जोड़ो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नासिर अली ने अजमेर शरीफ के लिए भेजी चादर

यह भी पढ़ें: अंबेडकर केंद्र पर समन संघ की विशाल संगीति आयोजित की गई, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent