Indus News TV Live

Wednesday, April 30, 2025
spot_img

झारखंड में 804 किलोमीटर जल जंगल जमीन में कांग्रेस का पैदल ‘उलगुलान’

रांची। झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फरवरी माह में होगी। इसे लेकर शिड्यूल जारी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी की यात्रा कांग्रेस का गढ़ रहे इलाकों से गुजरेगी। यात्रा कोडरमा होते हुए झारखंड में प्रवेश करेगी। वहीं आठ दिनों तक राहुल गांधी झारखंड में रुकेंगे। सिमडेगा होते हुए उनकी यात्रा ओड़िशा निकल जाएगी। जानकारी के अनुसार, राहुल की यात्रा कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा होते हुए ओड़िशा जाएगी। (Congress March in Jharkhand)

भारत जोड़ो न्याय यात्रा

  • झारखंड में 804 किलोमीटर की यात्रा करेंगे राहुल गांधी
  •  8 दिन रहेंगे झारखंड में राहुल, कोडरमा, सिमडेगा होते जाएंगे ओड़िशा

यात्रा को लेकर कांग्रेसी उत्साहित, अपने जिलों से यात्रा निकलवाने पर दे रहे जोर

कांग्रेस के कई कद्दावर नेता यात्रा को अपने जिले में ले जाने की मुहिम में लगे हुए हैं। कई नेता चाहते हैं कि वे अपने जिले में राहुल की यात्रा गुजरे इसके लिए जोड़-तोड़ में लगे हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा पर निकलेंगे।

यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। इस दौरान यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल गांधी बस से और पैदल 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने बुधवार को पार्टी हेडक्वार्टर में मीडिया को बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा करेगी। (Congress March in Jharkhand)

यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में समाप्त होगी।बता दें कि दिल्ली में हुई बैठक में झारखंड से आलमगीर आलम, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर प्रदेश प्रभारी मीर अहमद इस बैठक में पहुंचे थे।

804 किलोमीटर की यात्रा करेंगे राहुल गांधी : राजेश ठाकुर

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया भारत जोड़ो यात्रा के बाद 14 जनवरी से राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा पर निकलेंगे। इस दौरान राहुल 14 राज्यों से होकर गुजरेंगे। ये यात्रा 20 मार्च तक चलेगी। इस दौरान राहुल गांधी फरवरी माह में झारखंड आयेंगे। राहुल गांधी झारखंड में 8 दिनों तक रूकेंगे। (Congress March in Jharkhand)

इस दौरान 13 जिलों से होकर उनकी यात्रा गुजरेगी। राहुल गांधी झारखंड में 804 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच महत्वपूर्ण बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव और भारत न्याय यात्रा पर चर्चा हुई। दिल्ली में हुई बैठक में सभी राज्यों के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता उपस्थित थे. झारखंड में राहुल की न्याय यात्रा को बंगाल, बिहार, ओडिशा से भी ज्यादा समय दिया गया है।

यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुंबई में होगी समाप्त

पार्टी के मुताबिक़, ये यात्रा पूरब से पश्चिम यानी मणिपुर से मुंबई तक होगी. इसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इंफाल में हरी झंडी दिखाकर शुरू कराएंगे। 14 जनवरी से शुरू होने वाली ये यात्रा 20 मार्च तक चलेगी। यानी 2024 के लोकसभा चुनाव से थोड़े दिनों पहले तक। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा ठीक एक साल पहले ख़त्म हुई थी। (Congress March in Jharkhand)

इसके तहत उन्होंने तमिलनाडु में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की यात्रा की थी। भारत न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी 14 राज्यों के 85 ज़िलों से गुजरेंगे। यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात से गुजरते महाराष्ट्र में मुंबई पर समाप्त होगी।

क्या है ‘भारत न्याय’ यात्रा?

कांग्रेस महासचिव और पार्टी के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा ने लोगों को आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक तानाशाही के प्रति जागरूक किया है। वहीं ‘भारत न्याय’ यात्रा पर ज़ोर आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय पर होगा. देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। (Congress March in Jharkhand)

ऐसा माना जाता है कि ‘भारत जोड़ो’ यात्रा ने राहुल गांधी की राजनीतिक छवि निखारने में अहम भूमिका निभाई थी। कई लोग मानते हैं कि शुरू में इस यात्रा को बहुत गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था। राहुल गांधी ने इस यात्रा में बेरोज़गारी, किसानों की दिक्क़त, अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार, भ्रष्टाचार और गवर्नेंस का मुद्दा उठाया था।

राहुल गांधी की यात्रा में झारखंड के शामिल होने से जनता उत्साहित

राहुल गांधी की यात्रा को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश प्रसाद साहू ने कहा कि राहुल गांधी की पूरब से पश्चिम तक की लंबी न्याय यात्रा की घोषणा से ही देश और राज्य की जनता उत्साहित है। राहुल गांधी उनके लिए यात्रा करने जा रहे हैं जिन्हें नरेंद्र मोदी की सरकार में न्याय नहीं मिला है। (Congress March in Jharkhand)

बेरोजगार युवा, आबरू बचाने के लिए संघर्ष करती महिला रेसलर, मणिपुर की जनजातीय महिला अभी को न्याय दिलाने के लिए ही राहुल गांधी ने फिर एक बार भारत न्याय यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाने का कार्यक्रम बनाया है और इसका फायदा भी 2024 में कांग्रेस और सहयोगी दलों को मिलना तय है। यही वजह है कि भाजपा और NDA के दल अभी से राहुल गांधी की 14 जनवरी से शुरू होने वाली न्याय यात्रा का विरोध कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें:पत्नी को सीएम पद की कमान देने की अटकलों पर हेमंत सोरेन ने तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें:‘आदिवासी हूं तो मेरी छवि धूमिल करेंगे’: सीएम हेमंत सोरेन ने भेजा ईडी को जवाब


 

Related Articles

Recent