Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

संविधान सम्मान समारोह एवं समन संघ की संक्षिप्त संगति सिद्धार्थ बुद्ध विहार बरेली में आयोजित की गयी

आज दिनांक 26 नवंबर 2023 को संविधान सम्मान समारोह एवं समन संघ की एक संक्षिप्त संगति सिद्धार्थ बुद्ध विहार बरेली में आयोजित की गयी। जिसमें जिसमें उपस्थित समन संघ के वक्ताओं के द्वारा भारतीय संविधान के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया गया, भगवान बुद्ध, सम्राट अशोक महान, बाबा साहब, कबीर दास, रविदास, ज्योतिबा फुले, शाहू जी महाराज, मातादीन भंगी, दीना भाना, माता सावित्रीबाई फुले, उदा देवी पासी, फूलन देवी, माता रमाबाई आदि बहुजन महापुरुषों की विचारधारा संवैधानिक अधिकारों के बारे में और समन संस्कृति, समन सभ्यता, समन सम्राटों का इतिहास, समन संघ का इतिहास, समन संघ के 10 सुनहरे नियमों के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया गया। समन जनता, महिलाओं और बच्चों के द्वारा समन संस्कृति के गीत, संविधान के गीत प्रस्तुत किए गए। (Constitution Honor Ceremony buddha vihar)

डॉ. एमपी सिंह, डॉ. वीपी सिंह, ओंकार सिंह, अरुण कुमार सिंह, रिटायर्ड तहसीलदार नरेंद्र पाल, समन संघ की प्रवक्ता अनीता सिंह, विद्यावती, प्रेमवती, संगीता देवी, श्रीमती आशा, पुष्पा देवी तमाम समन संघ के प्रवक्ताओं के द्वारा संवैधानिक अधिकार संविधान दिवस के बारे में उपस्थित समन जनता को विस्तृत जानकारी दिया। संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई बुद्ध वंदना, संघ वंदना एवं पंचशील का वाचन किया गया एवं उपस्थित समन महान जनता को समन ग्रंथ भेंट किए गए। (Constitution Honor Ceremony buddha vihar)

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट को याद आए बाबा साहब, सरकार को दिया ये हुक्म


(आप हमें फेसबुक पेजइंस्टाग्रामयूट्यूबट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं।)

Related Articles

Recent