Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली/बहेड़ी: दिनदहाड़े जानलेवा हमला, बुलडोजर चलाकर घर व जमीन कब्जाने का प्रयास

बरेली/बहेड़ी, 6 फरवरी 2025: बहेड़ी में दबंगों ने सुबह 6 बजे घर में घुसकर एक परिवार पर हमला कर दिया जिसमें हाजी सईद अहमद व उनके परिवार के तीन अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए, घायल होने वालों में सईद के पुत्र नसीम अहमद, नसीम की पत्नी अफरोज एवं नसीम की पुत्री शिफा शामिल हैं। बताया जाता है कि हमला इतना गंभीर था कि घायल लोग पूरी तरह से लहूलुहान हो गए। बहेड़ी थाने में इस मामले को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें 12 नामजद लोगों के साथ 15-20 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। 12 नामजद लोगों में हरीश चंद्रपाल, सुरेंद्र कुमार, मनोज शर्मा, टीकम सिंह, टीकम भाटी, मोहन सिंह, मोहम्मद आरिफ, अक्षय मंगलम, मंजूर अहमद, शारिक, आफताब, जावेद शामिल हैं। (Deadly attack in in Baheri Bareilly)

शिकायतकर्ता अफरोज पत्नी नसीम अहमद ने बताया कि आरोपी मशविरा करके अवैध असलहों से लैस होकर उनके परिवार को जान से मारने की नीयत से घर में घुस आए और मकान को तोड़फोड़ कर नाजायज कब्ज़ा करने लगे। आरोपी दो जेसीबी भी लेकर आए और आते ही सो रहे लोगों को हटाए बिना मकान को तोड़ना शुरू कर दिया और परिवार के लोगों पर धारदार हथियार व तमंचे से हमला शुरू कर दिया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा आरोपियों ने शिकायतकर्ता का मकान भी तोड़कर ध्वस्त कर दिया।

शिकायतकर्ता अफरोज ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी हरीश चंद्रपाल और उनके साथियों ने उनके साथ अश्लील हरकतें कीं और कहने लगे कि ज्यादा बोलेगी तो तुझे उठा कर ले जाएंगे और यदि शिकायत की तो तुझे जान से मार देंगे। (Deadly attack in in Baheri Bareilly)
आरोपियों पर हत्या का प्रयास, जानलेवा हमले जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5), 191(2), 109, 333, 324(5), 74, 115(2), 352, 351(3) शामिल हैं।

शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी से पहले 8 नवंबर 2024 को दिनदहाड़े करीब 1:30 बजे शुक्रवार को घर पर नाजायज कब्जा करने का प्रयास कर चुके हैं इसकी फुटेज थाने में दी जा चुकी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उक्त लोग माफिया किस्म के असरदार एवं प्रभावी लोग हैं तथा प्रशासन में उनकी काफी पकड़ है इस कारण पहले FIR रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई इसके संबंध में शिकायतकर्ता ने सीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज किया मामला इलाहाबाद उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। (Deadly attack in in Baheri Bareilly)

यह भी पढ़ें: बरेली:रिश्तेदार का अपहरण कर मांगी 15 लाख फिरौती।

यह भी पढ़ें: अधिवक्ता के घर में घुसकर गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent