बरेली– ए एच एम कॉलेज के वार्षिक उत्सव के मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके पहुंचने पर कॉलेज के डायरेक्टर अनीस अंसारी ने उनका फूल मालाओं के साथ साल पहना कर उनका स्वागत किया ।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लईक अहमद अंसारी ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और उनसे अपना अनुभव साझा किया डॉ.लईक अहमद अंसारी ने बच्चों को प्रथम द्वितीय और तृतीय ग्रेड प्राप्त किए बच्चों को साइकिल भेंट की और उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया डॉक्टर लईक ने बताया कि स्कूल के डायरेक्ट अनीस अंसारी द्वारा मुझे विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलाया है। मैं बच्चों को उपहार भेंट कर रहा हूं यह मेरा सौभाग्य है, मैं सभी बच्चों के अच्छे स्वास्थ और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी स्कूल प्रशासन तथा आए हुए अतिथिगणों का आभार व्यक्त करता हूं। कॉलेज के डायरेक्टर तथा कार्यक्रम के आयोजक अनीस अंसारी ने कहा कि मैं हर साल कॉलेज का वार्षिक उत्सव मनाने के साथ बच्चों का जनरल नालेज का एक कंपटीशन कराता हूं। इसमें जो बच्चा कंपटीशन में प्रथम द्वितीय और तृतीय अंक प्राप्त करता है उसको तथा उसके मां-बाप को सम्मानित करने का काम हम लोग करते हैं इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ.लईक अहमद अंसारी,डॉक्टर हसरत अली वरिष्ठ पत्रकार एजाज अहमद ,डॉक्टर कलीम,डॉक्टर खालिक,कलीमुद्दीन समेत कई लोग मौजूद रहे।


