Indus News TV Live

Sunday, March 8, 2026
spot_img

बरेली: पुलिस उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नें की अपराध समीक्षा गोष्ठी , दिए सख्त निर्देश

बरेली:  दिनांक 29.05.2025 को  अजय कुमार साहनी, पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र  द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ जनपद की कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में अपराध समीक्षा गोष्ठी की गई !

गोष्ठी के दौरान  पुलिस  उपमहानिरीक्षक  द्वारा जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रुप से गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने, बरामदगी हेतु शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं शातिर/अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जिलाबदर की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।

आपरेशन कन्विक्शन के तहत गम्भीर अपराधों, हत्या दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु भी निर्देश दिये गये। चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु कार्य योजना तैयार करके प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त जनशिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने, थानों पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल-मुकदमाती के विधिक निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, साथ ही आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत अपने-अपने थाना क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि में लोगों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने हेतु बताया गया।

गोष्ठी के दौरान जनपद बरेली के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त थाना प्रभारी सहित समस्त शाखा/कार्यालय/अग्रिनशमन विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Recent