Indus News TV Live

Wednesday, March 11, 2026
spot_img

बरेली:भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम और नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी के बीच तकरार

बरेली:  देवरनियां में एक रोड के उद्घाटन को लेकर विधायक शहजील इस्लाम और नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी के बीच तकरार हो गई। विधायक का कहना था कि वे केवल रोड का निरीक्षण करने गए थे, जबकि चेयरमैन का आरोप था कि विधायक उद्घाटन करने पहुंचे थे, जो उनकी मेहनत का फल है।

विधायक शहजील इस्लाम ने बताया कि रोड निर्माण के लिए उन्होंने शासन से पैरवी की थी और इसका निर्माण पीडब्लूडी द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने कहा, “लोगों की मांग पर हमने प्रमुख सचिव से मिलकर इस रोड को स्वीकृत कराया है। इसका निर्माण पीडब्लूडी द्वारा कराया जाएगा।”

 

वहीं, चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी ने कहा, “रोड निर्माण के लिए हमने मेहनत की, क्षेत्रीय सांसद छत्र पाल गंगवार और झारखंड के राज्यपाल सन्तोष गंगवार के सहयोग से रोड निर्माण हो रहा है। विधायक इसका आज उद्घाटन करने पहुंचे थे, जिसका हमने शांति पूर्ण तरह से विरोध किया, और हमारी जीत हुई।”

इस दौरान पुलिस और गणमान्य लोगों ने मामले को शांत कराया और विधायक बिना उद्घाटन किए ही लौट गए। दोनों के बीच तनातनी का माहौल था, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में मामला बिगड़ने नहीं दिया गया।

अब देखना होगा कि आगे इस मामले में क्या होता है।

Related Articles

Recent