Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: इज्जतनगर थाने में नशीली दवाओं का पर्दाफाश अभियुक्त गिरफ्तार

बरेली: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अनुसार पिता और पुत्र समेत तीन आरोपी गिरफ्तार अभियुक्तों के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ व नगदी बरामद हुई।

अभियुक्तों से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त वीरेन्द्र सिंह, ऋषभ व इन्द्रदेव गंगवार उपरोक्त नशे के आदी है तथा अपने नशे के शौक पूरा करने के लिए एविल, एलप्रासैफ व टेवलेट Clonazepam आदि को थोक भाव में खरीदकर कर उनको फुटकर में नशे करने वाले व्यक्तियों को दोगुने रेट पर बेचकर अच्छा रुपया कमा लेते हैं। अभियुक्तगण को कौन नशे में प्रयोग किये जाने वाले पदार्थ थोक भाव में बेचता है उक्त के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम:

प्रभारी निरीक्षक श्री बिजेन्द्र सिंह थाना इज्जतनगर बरेली ।

उ0नि0 श्री सतीश कुमार थाना इज्जतनगर बरेली ।

उ0नि0 श्री दीपक कुमार थाना इज्जतनगर बरेली ।

मु0आ0 457 अमित कुमार थाना इज्जतनगर बरेली ।

मु0आ0 425 सर्वेश कुमार थाना इज्जतनगर बरेली ।

कां0 3507 रोहताश थाना इज्जतनगर बरेली ।

Related Articles

Recent