बरेली: इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मोहरनिया गांव में मंगलवार की रात शराब के नशे में धुत एक पति जितेंद्र श्रीवास्तव पुत्र अमरेश ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी कोअमानवीय तरीके से पीट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
गांव मोहरनिया निवासी जितेंद्र श्रीवास्तव पुत्र अमरेश जो शराब का आदी हैं, उसका अपनी 28 वर्षीय पत्नी प्रिया से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर जितेंद्र श्रीवस्ताव पुत्र अमरेश ने अपनी पत्नी प्रिया पर हमला कर दिया और उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद उसने प्रिया का सिर दीवार से मारा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ तृतीय देवेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए और पुलिस ने आरोपी जितेंद्र श्रीवास्तव पुत्र अमरेश को गिरफ्तार कर लिया। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।


