Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बदायूं: पुरानी चुनावी रंजिश के चलते शादी में गए युवक को मारी गोली, पुलिस ने नहीं की कार्यवाही

उत्तरप्रदेश- बदायूं:  बदायूं जिले मे अपराधों की वृद्धि और पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। बदायूं जिले के थाना दातागंज क्षेत्र के गांव बेलाडांडी में एक घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
21 फरवरी 2025 को बेलाडांडी गांव के निवासी अजीत प्रताप सिंह एक विवाह कार्यक्रम में गए थे, जहां उनकी चुनावी रंजिश रखने वाले चार युवकों ने उन पर हमला कर दिया और गोली मार दी। अजीत प्रताप सिंह ने पुलिस को शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उनके द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा नहीं लिखा और एक झूठी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। अजीत प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके मामले में ठीक से जांच नहीं की और आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। चार महीने बीत जाने के बाद भी कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे पीड़ित परिवार में आक्रोश है।
अजीत प्रताप सिंह ने उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की है, जिन्होंने उन्हें आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे पीड़ित परिवार में निराशा है।अजीत प्रताप सिंह और उनके परिवार ने न्याय की मांग की है और पुलिस से मांग की है कि वे आरोपियों को गिरफ्तार करें और मामले की ठीक से जांच करें। पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही न्याय दिलाएगी और आरोपियों को सजा दिलाएगी।

Related Articles

Recent