सम्राट अशोक महान की जयंती समारोह एवं भव्य रैली 16 अप्रैल को ग्राम मोहम्मद गंज जुगपुरा में बड़े ही धूम धाम से निकाली गई।(Emperor Ashoka Jayanti celebrated)
जयंती समारोह जुगपुरा मोबाइल टावर से शुरू होकर मोहम्मद गंज बाजार के रास्ते होते हुए शिव चौक पर समाप्त हुआ। मोहम्मद गंज के हर जाति वर्ग के लोग सम्राट अशोक महान जयंती समारोह में शामिल हुए। जयंती कार्यक्रम में मुस्लिम भाइयों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया।
पुरे देश में प्रतिवर्ष सम्राट अशोक की जयंती चैत्र शुक्ल अष्ठमी को मनाई जाती है। इस बार भी पूरे देश में जयंती पर उत्साह देखने को मिला। सम्राट अशोक की गिनती दुनिया के महानतम शासकों में की जाती है। उन्होंने भारतीय संस्कृति का विश्व भर में प्रसार प्रचार किया एवं भगवान् बुद्ध के विचारों को समस्त संसार में फैलाया।(Emperor Ashoka Jayanti celebrated)
कार्यक्रम में अरविंद मौर्य, परवेंद्र शाक्य, आकेश शाक्य, सियाराम शाक्य, बाबूराम शाक्य, सुरेश शाक्य, रामसरन शाक्य, देशराज शाक्य, कैलाशचंद्र शाक्य, पिंटू गुप्ता, हकीम खां, सच्चन एवं नवी आलम मौजूद रहे।