Indus News TV Live

Tuesday, March 10, 2026
spot_img

बदायूं: सहसवान के हॉस्पिटल से बरामद किए लगभग 50 लाख के नकली नोट, दिल्ली पुलिस की बड़ी कारवाही

संवाददाता- अरविन्द कुमार मौर्य, ब्यूरो चीफ, बदायूं


बदायूं: दिल्ली पुलिस के छापे में बदायूं के सहसवान के मैक्स हॉस्पिटल से लगभग 50 लाख के नकली नोट बरामद किये गए। मुखबिर की सूचना पर दिल्ली पुलिस ने अक्षरधाम स्टेशन के पास नकली नोट पकड़े गए थे जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस की दबिश में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था जिनका सम्बन्ध बदायूं के जरीफनगर थाने के ग्राम जरेठा से हैं तीनो के नाम आसिफ अली, दानिश अली और आसिफ बताये गए हैं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल जानकारी जुटाने बदायूं पहुंची थी। पुलिस ने दावा किया है कि अब तक मार्किट में 5 करोड़ के नकली नोट खपा चुके हैं।
अभियुक्तों के सहसवान स्थित ठिकाने से एक लैपटॉप, प्रिंटर और नकली नोट छापने का सामान भी बरामद हुआ है। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मैक्स हॉस्पिटल में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने छापा मारकर सामान बरामद किया है, दिल्ली पुलिस आगे की छानबीन कर रही है। (Fake notes recovered from Budaun)

 

 


यह भी पढ़ें: बदायूं में अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी, SC, OBC के हंगामे से उड़े अफसरों के होश

 


यह भी पढ़ें: बदायूं में अनुसूचित जाति के प्रेमी जोड़े की फावड़े से सिर काटकर हत्या


यह भी पढ़ें: यूपी में बदमाशों का आतंक, 24 घण्टे में 2 किसानों को मारी गोली


यह भी पढ़ें: ‘कलीमुद्दीन भविष्य के विधायक’ – सपा महानगर अध्यक्ष


 

Related Articles

Recent