Indus News TV Live

Sunday, March 8, 2026
spot_img

पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्र की खुदकुशी के बाद जमकर विरोध प्रदर्शन

पंजाब : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्रों के जोरदार विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला देखते हुए विश्वद्यालय प्रशासन ने संस्थान को फिलहाल बंद कार दिया था. लेकिन कल देर रात पंजाब के फगवाड़ा में की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों के विरोध प्रदर्शन की खबर सामने आ रही है. एक छात्र की आत्महत्या की खबर के बाद छात्रों ने यहां देर रात यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. गौरतलब है कि पिछले 10 दिन में यूनिवर्सिटी में किसी छात्र की खुदकुशी की ये दूसरी घटना है. छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन इस मामले में चुप्पी साधे हुए है. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर वही अशोक कुमार मित्तल हैं जिन्हें आम आदमी पार्टी ने कुछ महीने पहले राज्यसभा का सांसद बनाया है. (Lovely Professional University Punjab)

डीएसपी फगवाड़ा, जसप्रीत सिंह ने बयान जारी किया कि “कल शाम 5:30 बजे लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी से सूचना मिली कि प्रथम वर्ष के एक विद्यार्थी ने आत्महत्या कर ली है. हम मौके पर पहुंचे जहां हमें एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें उसने आत्महत्या के पीछे कुछ निजी कारण बताया. आगे की कार्रवाई जारी है.”

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने बयान जारी कर छात्र की खुदकुशी पर दुख जताया. यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक आत्महत्या करने वाला छात्र बैचलर ऑफ डिजाइन का छात्र था. कपूरथला पुलिस ने भी बयान जारी किया और जानकारी दी कि छात्र ने अपने सुसाइड नोट में निजी कारणों से आत्महत्या करने की बात लिखी है.

https://twitter.com/PP_kapurthala/status/1572342519891111937?s=20&t=nKqU9w0EdXmF8xlTOvSDgQ

गौरतलब है कि दो दिन पहले पंजाब की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में भी छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किये थे. वहां एक छात्रा पर आरोप है कि उसने लगभग 60 छात्राओं के नहाते हुए वीडियो शूट करने के बाद शिमला में रहने वाले अपने ब्वॉयफ्रेंड के भेज दिए, जिसने उसे अपने और भी दोस्तों को भेज दिया. इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और अभी मामले की एसआईटी जांच चल रही है. (Lovely Professional University Punjab)

 


इसे भी पढ़ें : साइबर क्राइम क्या है?


(आप हमें फेसबुक पेजइंस्टाग्रामयूट्यूबट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं)   

Related Articles

Recent