दस जून को वादी कुलदीप बघेल द्वारा थाना सिरसागंज पर तहरीर दी गई कि मैं कठफोरी में जनसेवा केंद्र चलाता हूं । इसी दिन दोपहर करीब तीन बजे दुकान के सामने दोअज्ञात बाइक सवारों की मोटरसाइकिल आपस टकरा गई थी, जिससे दोनों में विवाद हो गया । मैंने दोनों को लड़ने से मना किया और वहां से भेज दिया । थोड़ी देर बाद दो मोटरसाइकिलों पर कुछ युवक आए और मेरी दुकान पर फायरिंग कर दी । वादी की तहरीर के आधार पर थाना सिरसागंज पर मु0अ0सं0 270/24 धारा 307/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया था।
घटना के खुलासे हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपर पुलिस अक्षीधक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया था । गठित टीमों द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी तभी 11 जून को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 10 जून को जनसेवा केन्द्र संचालक पर फायरिंग करने की घटना में शामिल एक वांछित अभियुक्त मंगू उर्फ वीर बहादुर पुत्र दुर्गापाल सिंह निवासी आसपुरा थाना करहल जनपद मैनपुरी अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से शिकोहाबाद नहर पटरी से शिकोहाबाद की ओर से जा रहा है, जो कहीं भागने की फिराक में है ।
सूचना का संज्ञान लेकर थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्तों की घेराबन्दी शुरू कर दी । थोडी देर बाद पुलिस टीमों को एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए । पुलिस टीम द्वारा जब उन्हें को रोकने का प्रयास किया गया तो वह अपनी मोटरसाइकिल पीछे मोड़कर भागने लगे परन्तु मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई ।
इसी दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे अभियुक्त ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर भागने का प्रयास किया । पुलिस टीमों द्वारा खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ की गई और फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है । घायल अभियुक्त के कब्जे से दो अदद तमंचा 315 बोर, दो अदद खोखा कारतूस, दो अदद जिंदा कारतूस, एक अदद मोटरसाइकिल होंडा शाइन बरामद हुई है । घायल अभियुक्त सौरभ को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल फिरोजाबाद भिजवाकर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम व पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण
1. वीर बहादुर उर्फ मंगू पुत्र स्वर्गीय दुर्गपाल निवासी आसपुरा थाना करहल जनपद मैनपुरी ।
2. सौरभ चौहान पुत्र जयराम चौहान निवासी ग्राम नहेर्रा थाना खंदौली जनपद आगरा ।
बरामदगी
1-02 तमंचा 315 बोर मय दो जिन्दा व दो खोखा कारतूस ।
2- घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल होण्डा शाइन ।
अभियुक्त वीर बहादुर उर्फ मंगू का आपराधिक इतिहास
1-मु0अ0स0 49/18 धारा 327/34/420 भादवि थाना बसरेहर जनपद इटावा ।
2- मु0अ0सं0 270/24 धारा 307/504/506 भादवि थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद ।
अभियुक्त सौरभ का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 270/24 धारा 307/504/506 भादवि थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद ।
नोट: यह सूचना यूपी पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के आधार पर प्रकाशित की गई है


