Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

एक लड़की को पांच लड़कों ने अपनी कार से घसीटा

राजधानी दिल्ली में एक लड़की को पांच लड़कों ने अपनी कार से चार किलोमीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के डीसीपी हरेंद्र सिंह के मुताबिक बीती शनिवार रात तीन बजे फोन आया कि एक लड़की निवस्त्र हालत में सड़क पर पड़ी है। (Five boys dragged girl)

जैसे ही उन्हें पता लगा तो टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा लड़की खून से लहूलुहान है।उन्होंने बताया कि पांचों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार पांचों लड़के नए साल का जश्न मना रहे थे, उसी दौरान 23 वर्षीय लड़की अपनी स्कूटी से घर जा रही थी। (Five boys dragged girl)

स्कूटी और कार आपस में टकरा गए और कार सवार युवकों ने चार किलो मीटर तक लड़की को कार से घसीटा। घसीटने के दौरान लड़की के कपड़े फट गए और कुछ समय बाद उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। (Five boys dragged girl)


इसे भी पढ़ें : भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस: आत्मसम्मान के युद्ध की दास्तान


(आप हमें फेसबुक पेजइंस्टाग्रामयूट्यूबट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं)

Related Articles

Recent