Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

तेजतर्रार सपा नेत्री नेहा यादव फिर बनीं समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की तेजतर्रार नेत्री नेहा यादव को पुनः समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। वह इससे पहले समाजवादी पार्टी की छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा भी रह चुकी हैं। 2022 के चुनाव में अखिलेश यादव ने उनको बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी उनको बरेली का चुनाव प्रभारी बनाया था। नेहा यादव अखिलेश यादव के साथ साथ अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव की बेहद करीबी हैं, इससे पहले उन्होंने छात्र राजनीति में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। (SP leader Neha Yadav again becomes the national spokesperson)

महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं…

नेहा यादव वर्तमान में समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। नेहा यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शोध छात्रा भी हैं। नेहा यादव शोध छात्रा के साथ एक अच्छी वक्ता भी हैं जो समाजवादी पार्टी का पक्ष मजबूती से रखती हैं। नेहा विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक मुद्दों और पिछड़े वर्ग एवं महिलाओं के मुद्दों को लेकर मुखरता से समाजवादी पार्टी का पक्ष रखती हैं।

अमित शाह को दिखाए थे काले झंडे…

अमित शाह को काले झंडे दिखाने को लेकर नेहा यादव चर्चा में आई थीं। 2018 में नेहा यादव ने एक साथी छात्रा के साथ मिलकर अमित शाह को काले झंडे दिखाए थे, जिसके बाद पुलिस ने उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज़ कर उनको जेल भेज दिया था। उसके बाद अखिलेश यादव ने भी घटना की आलोचना करते हुए पुलिस कारवाही की निंदा की थी।

आज़म खान की रिहाई के लिए निकाल चुकी हैं यात्रा…

नेहा यादव आज़म खान की रिहाई को लेकर साइकिल यात्रा में लम्बी साइकिल यात्रा भी कर चुकी हैं। पूर्व में अखिलेश यादव भी इनके बरेली सिटी स्थित आवास पर आ चुके हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने पर नेहा यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया है और माता पिता के आशीर्वाद से प्राप्त सफलता पर खुशी जाहिर की है।
देश भर से समाजवादी पार्टी के नेताओं के द्वारा नेहा यादव की इस नियुक्ति पर उनको शुभकामनाएं दी जा रही हैं। बरेली के भी सभी बड़े नेताओं के द्वारा नेहा यादव को बधाइयाँ दी जा रही हैं। (SP leader Neha Yadav again becomes the national spokesperson)



यह भी पढ़ें: भारत जोड़ो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नासिर अली ने अजमेर शरीफ के लिए भेजी चादर

यह भी पढ़ें: OBC आंदोलन के नायक, BSP नेता, पूर्व मंत्री पारस नाथ मौर्य का निधन, लखनऊ में ली अंतिम साँस


यह भी पढ़ें: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे रेलवे कर्मचारी

यह भी पढ़ें: मौर्य विकास संस्था बरेली ने मनाई राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले की जयंती, 20 महिलाओं को मिला विशेष सम्मान



 

Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent