Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: सपा नेता अशोक गुप्ता भाजपा में हुए शामिल, सपा को एक महीने के अंदर दूसरा बड़ा झटका

बरेली, 15 जनवरी: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित मिलन समारोह के दौरान सपा नेता अशोक गुप्ता ने भाजपा ज्वाइन कर ली, अशोक गुप्ता रिठौरा के पूर्व चेयरमैन रहे हैं। पिछले कुछ दिनों के दौरान समाजवादी पार्टी को यह दूसरा झटका लगा है इससे पहले सपा के पूर्व जिला महासचिव एवं मौजूदा ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र यादव ने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। अशोक गुप्ता के साथ उनके प्रतिनिधि अमित गुप्ता ने भी भाजपा ज्वाइन की। (SP leader Ashok Gupta joins BJP)
इसके साथ सपा के ही आबिद खान, “इरशाद अंसारी, विधायक प्रतिनिधि सपा” इंतज़ार अहमद आदि नेता भी भाजपा में शामिल हुए। इनके अलावा बसपा नेता तारिक मियां, युधिस्ठिर प्रसाद, तेजराम सागर पूर्व गन्ना डायरेक्टर, लोकेश गुप्ता आदि भोजीपुरा विधानसभा के दो सौ से अधिक विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मिलन समारोह कार्यक्रम अर्बन को-आपरेटिव बैंक डी डी पुरम में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा व पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य ने लोगों को पार्टी ज्वाइन कराई। (SP leader Ashok Gupta joins BJP)
इस मौके पर वीरेंद्र गंगवार वीरू, लोकसभा संयोजक राज कुमार शर्मा, सोमपाल शर्मा, योगेश पटेल, महिपाल सिंह गंगवार, अजय सक्सेना, चेयरमैन नदीम उल हसन आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: जिला कृषि अधिकारी ने फ़र्ज़ी किसान बनाकर सब्सिडी निकाल ली, किसान यूनियन ने लगाए गंभीर आरोप, आंदोलन शुरू

यह भी पढ़ें: सपा आंवला लोकसभा प्रभारी अगम मौर्य ने मकर संक्रांति पर आयोजित किया खिचड़ी भोज, हज़ारों की संख्या में पहुंचे लोग

यह भी पढ़ें: सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद खान बने अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

यह भी पढ़ें: SC, ST, OBC एवं मज़दूर संगठनों ने आयोजित किया यू.पी एजेंडा सम्मलेन, भूमिहीनों के लिए मांगी 1 एकड़ जमीन


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent