Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

सपा मीटिंग में दलित समाज के पूर्व विधायक का अपमान, बैठने को मिली प्लास्टिक की कुर्सी

बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के बरेली आगमन पर एक अजीबोगरीब वाकया पेश आया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दलित समाज से आने वाले बड़े नेता, फरीदपुर के पूर्व विधायक विजय पाल सिंह को बैठने के लिए प्लास्टिक की कुर्सी दी गयी, बाकी नेता बड़ी और ऊँची कुर्सियों पर बैठे थे। इस घटना के दौरान मीटिंग में पूर्व विधायक विजय पाल सिंह के बराबर में सपा के पूर्व बरेली जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव बैठे थे, उनके दूसरी तरफ सपा नेत्री एवं महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा यादव बैठी थीं। (Dalit MLA insulted in SP meeting)
समाजवादी पार्टी पर अक्सर दलित विरोधी होने का आरोप लगते रहे हैं, लेकिन सपा लगातार दलित समाज को हिस्सेदारी देकर अपनी छवि बदलने की कोशिश कर रही है। पूर्व विधायक विजय पाल सिंह को प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठाने की इस घटना से एक बार फिर सपा संगठन की कार्यशैली पर प्रश्न उठने लगे हैं कहीं दलित समाज के प्रति सपा का रुख बदलने की बात मात्र छलावा तो नहीं है। (Dalit MLA insulted in SP meeting)

प्रदेश अध्यक्ष के बरेली आगमन पर आयोजित की गयी थी प्रेस कॉन्फ्रेंस

सपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बरेली में माता अहिल्या बाई होल्कर जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। सुबह ११ बजे से मन्नत लॉन बरेली में पाल समाज के द्वारा माता अहिल्या बाई होल्कर जी की जयंती का कार्यक्रम रखा गया था।

दलित समाज के नेताओं में भी नाराज़गी

नाम न बताने की बात कहते हुए बरेली में सपा के कई दलित नेताओं ने बताया कि यह घटना निंदनीय है। सभी नेताओं का ऊँची कुर्सी पर बैठना एवं दलित समाज से आने वाले पूर्व विधायक विजय पाल सिंह को प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठाने की घटना से दलित नेताओं में खासा रोष व्याप्त है।
कार्यक्रम में सपा के प्रदेश महासचिव अताउर्रहमान, जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव, सपा नेत्री नेहा यादव, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, सपा के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह यादव आदि बड़े नेता मौजूद थे। (Dalit MLA insulted in SP meeting)
सपा कार्यालय पर आयोजित इस मीटिंग में पार्टी संगठन के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के द्वारा माता रमाबाई व संत गाडगे महाराज की जयंती संयुक्त रूप से मनाई गई

यह भी पढ़ें: वामन मेश्राम ने राम जन्मभूमि अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा दावा


 

Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent