Indus News TV Live

Sunday, March 8, 2026
spot_img

सपा के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह यादव बने बदायूं लोकसभा के चुनाव प्रबंधन प्रभारी

बदायूं: समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह यादव को प्रदेश संगठन के द्वारा लोकसभा बदायूं (Badaun) में बिल्सी विधानसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है, उन्हें बिल्सी विधानसभा के चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। शिव प्रताप सिंह यादव को यह जिम्मेदारी 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए दी गई है। संगठन के द्वारा उनको बदायूं लोकसभा की बिल्सी विधानसभा में PDA पंचायत कराने की जिम्मेदारी भी दी गई है। (Shiv Pratap Singh Yadav Ex MLC Candidate)

संगठन के द्वारा बदायूं लोकसभा (Budaun) की बिल्सी विधानसभा (Bilsi Vidhansabha) में प्रबंधन की जिम्मेदारी मिलने पर शिव प्रताप सिंह यादव ने खुशी जाहिर की और उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी से अपना कार्य करेंगे और बिल्सी विधानसभा में पार्टी को जिताकर भेजेंगे। शिव प्रताप सिंह यादव ने कहा कि माननीय अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) जी एवं प्रदेश के संगठन के द्वारा जो मुझ पर भरोसा जताया गया है उसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का एवं प्रदेश संगठन का धन्यवाद करता हूं। आगे शिव प्रताप ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए वह बदायूं जिला संगठन के साथ मिलकर चुनाव प्रबंधन को अच्छे से करने का प्रयास करेंगे।
कौन हैं शिव प्रताप सिंह यादव…
शिव प्रताप सिंह यादव समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रहे हैं उन्हें पार्टी ने 2023 में हुए विधान परिषद चुनाव के दौरान बरेली-मुरादाबाद स्नातक निर्वाचन खंड से स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने एमएलसी चुनाव में चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह व्यस्त को कड़ी टक्कर दी थी। इससे पहले 2006 में शिव प्रताप सिंह यादव महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली के छात्र संघ अध्यक्ष भी रहे हैं और इससे पहले 2003 में रोहिलखण्ड विश्वविद्यालय से ही महामंत्री भी रहे हैं। इसके साथ वे वर्ष 2004 में उन्हें समाजवादी छात्र सभा (Samajwadi Chhatra Sabha) के कार्यकारिणी सदस्य बनाये गए थे। वर्ष 2021 में उन्हें मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड (Mulayam Singh Brigade) में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी। वर्ष 2022 में वह संगठन में जिला सचिव बनाए गए। शिव प्रताप सिंह यादव ने रोहिलखण्ड विश्वविद्यालय से बीटेक एवं बरेली कॉलेज से एलएलबी की पढाई की है। (Shiv Pratap Singh Yadav Ex MLC Candidate)
क्यों दी गयी जिम्मेदारी…
शिव प्रताप सिंह यादव युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं, इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के बेहद करीबी हैं। एमएलसी चुनाव के दौरान भी उनका प्रबंधन देखने को मिला था, जिसके बलबूते सपा ने चुनाव में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।
चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी मिलने पर बरेली एवं बदायूं के सभी सपा नेताओं के द्वारा शिव प्रताप सिंह यादव को बधाइयाँ दी जा रही हैं। सोशल मीडिया पर भी सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।



यह भी पढ़ें: EVM हटाने के लिए के वकीलों ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, बैलट पेपर लाने की मांग

यह भी पढ़ें: कांग्रेस आंवला लोकसभा कोर्डिनेटर ने मांगे Aonla लोकसभा प्रत्याशी हेतु मांगे आवेदन

यह भी पढ़ें: कल्चरल एसोसिएशन गणतंत्र दिवस पर ‘अखिल भारतीय महोत्सव’ का आयोजन करेगा, कार्यक्रम में एंट्री फ्री

यह भी पढ़ें: भारत जोड़ो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नासिर अली ने अजमेर शरीफ के लिए भेजी चादर



Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent