Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: स्वामी नारायण इलेक्ट्रोपैथी हॉस्पिटल में फ्री उपचार कैंप का आयोजन, इलाज के लिए पहुंचे सैंकड़ों मरीज़

बरेली: जंक्शन रोड नरीमन कॉलोनी स्थित स्वामी नारायन इलेक्ट्रोपैथी हॉस्पिटल में डॉ हरीश पटेल एवं डॉ प्रभा पटेल के द्वारा निशुल्क उपचार कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप मरीज़ों को निशुल्क उपचार किया गया एवं दवाओं पर 50% डिस्काउंट दिया गया। कैम्प में बरेली जिले के अलावा रुद्रपुर, हल्द्वानी, रामपुर, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर आदि जगह के मरीज अपनी समस्याओं के समाधान के लिये आये। कैम्प में स्त्री रोग, गठिया, थायराइड, सिस्ट, रसौली, गैस्ट्राइटिस, लीवर व पाचन रोग, जोड़ों व नसों के दर्द के रोगियों ने प्रमुखता से प्रतिभाग किया। (Free treatment camp organized)

यह कैंप इलेक्ट्रोहोमियोपैथी के जनक डॉ काउंट सीजर मैटी के 216 वें जन्म दिवस पर आयोजित हुआ, इसके साथ जयंती समारोह भी बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विश्व की पांचवी हर्बल चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ मैटी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। डॉ. हरीश पटेल की मां रिटायर्ड अध्यापिका श्रीमती सुदामा देवी ने केक काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ मैटी के जन्मदिवस पर सभी उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को केक खिला कर महामानव डॉ मैटी का जन्म दिवस मनाया। इस दौरान उपस्थित डॉ. हरीश पटेल एवं डॉ प्रभा पटेल के साथ डॉ प्रीति मौर्य (रुद्रपुर), डॉ कोमल भारती एवं BEMS द्वितीय वर्ष की की छात्रा अनुष्का गंगवार, निदा जहां, शिवानी गंगवार, सतेंद्र कुमार, विजय गंगवार व शिवम उपस्थित रहे। (Free treatment camp organized)


यह भी पढ़ें: संविधान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु के राज्यपाल को बर्खास्त किया जाए- शाहनवाज़ आलम

यह भी पढ़ें: अधिवक्ता के घर में घुसकर गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदेश, जेएसएससी परीक्षा में पेपर लीक हुआ तो सीधे भेज देंगें जेल


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent