Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: 2000 के लेन देंन को लेकर सामूहिक दुष्कर्म

रिपोर्ट: मनोज कुमार मौर्य, ब्यूरो चीफ, बरेली


बरेली: बरेली के थाना शाही क्षेत्र के गांव चकदहा निवासी एक महिला 31 वर्ष ने गांव निवासी तीन व्यक्तियों पर सामूहिक दुष्कर्म सहित उसके पति और सास के साथ मारपीट व जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए ।
बरेली के थाना शाही के गांव चकदहा निवासी एक महिला ने गांव निवासी कल्लू पुत्र नसीर अहमद, जाहिद, मुंतीयाज़ पर सामूहिक दुष्कर्म जानलेवा हमला सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं महिला ने बताया 11 जनवरी 2025 को उसका पति अपनी मां के साथ काम से जा रहा था तभी रास्ते में कल्लू ने उसके पति को रोका और गाली गलौज करने लगा जब उसके पति ने विरोध किया तब उसके साथ मारपीट शुरू कर दी महिला ने बताया कि कल्लू उसके भाई जाहिद और मुंतीयाज़ उसकी सास और उसके पति को कमरे में ले जा रहे थे। तभी दोनों लोग विरोध करके वमुश्किल वहां से भाग निकले और थाने पहुंच गए वहां उसके पति और उसकी सास ने आपबीती बताइ तब पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जब उसका पति उसकी सास और वह स्वयं थाने से मुकदमा दर्ज करा कर वापस आ रहे थे तभी रास्ते में उक्त आरोपियों ने उनके साथ रास्ते में फिर मारपीट की ।

महिला ने बताया कि उसकी सास और वह जो जेवर पहने हुए थे वह गहने भी उक्त आरोपियों ने उनसे लूट लिए उन्होंने पुलिस के 112 डायल पर कॉल करके पुलिस बुलाई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई महिला ने बताया।

उक्त तीनों आरोपीगण रात में फिर उसके घर में घुसे उसके पति और बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी और महिला के साथ उक्त तीनों आरोपी कल्लू, जाहिद, मुंतीयाज़ ने एक एक कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जब घर में बच्चे और उसके पति ने शोर शराबा मचाया तब उक्त तीनों आरोपी वहां से भाग निकले सुबह जब वह स्वंय और उसका पति थाने गए तब पुलिस वालों ने उनको डांट कर भगा दिया और दुष्कर्म के आरोप को झूठा बता दिया महिला का आरोप है उक्त तीनों आरोपियों से पुलिस ने मोटी रिश्वत ली है जिसमें पुलिस उसकी नहीं सुन रही है पुलिस आरोपियों की मदद कर रही है।

Related Articles

Recent