अलीगढ़: रोरावर थाना इलाके के तलासपुर में स्थित अल दुआ फूड्स प्राइवेट लिमिटेड स्लॉटर हॉउस में एकाएक गैस के रिसाव की घटना होने से एक के बाद एक कार्य कर रहे कर्मी बेहोश हो गए और उनको जेएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, पुलिस प्रशासनिक अमला मामले की गंभीरता को देखते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं| (Dozens Of Workers Faint)
घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए अलीगढ़ के डीएम विक्रम सिंह ने बताया कि अल दुआ मीट फेक्ट्री में पैकेजिंग का काम होता है, वहां पर महिलाएं मुख्य रूप से पेकिंग करती हैं,अमोनिया गैस के लीकेज की वहां से सूचना मिली है, कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, अब सभी की हालत स्थिर है खतरे की कोई बात नहीं है। (Dozens Of Workers Faint)
इसे भी पढ़ें :भारत में आतंकी हमले का खतरा? कनाडा ने जारी की कुछ राज्यों के लिए एडवाइजरी
(आप हमें फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं)


