Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

हल्द्वानी से छात्रा का अपहरण कर दिल्ली में बंधक बनाया

हल्द्वानी में कालाढूंगी रोड स्थित जीजीआइसी स्कूल की छात्रा को रहस्यमयी ढंग से बंधक बनाये जाने का मामला सामने आया है. घटनाक्रम के अनुसार 15 अगस्त को हल्द्वानी निवासी मनोज गुप्ता की तीनों बेटियां साथ ही स्कूल गयीं. लेकिन एक बेटी देर शाम तक वापस नहीं पहुंची. 16 अगस्त को उनकी मकान मालकिन को आकाश  नाम के युवक ने दो काल रिकार्डिंग भेजी जिससे पता लगा कि उनकी बेटी इस समय दिल्ली में है. मनोज फ़ौरन कोतवाली पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करायी. (Girl Student Kidnapped Haldwani)

दूसरी तरफ उनकी बेटी भी दिल्ली में आनंद विहार थाणे पहुंच गयी. वहां उसने पुलिस को बताया कि स्कूल में उसने अपनी बोतल से पानी पिया और बेसुध हो गयी. जब उसे होश आया तो उसने खुद को बस में बैठा पाया दिल्ली पहुँचने के बाद उसकी बगल में बैठी महिला उसे अपने घर शादीपुर घघोरा ले गई. जहां वह रात भर कैद करके राखी गयी. अलसुबह मौका मिलने पर वह भाग खड़ी हुई और आनन्द विहार थाने पहुंची.

बेटी के दिल्ली होने की सूचना पर पिता ने फ़ौरन अपने रिश्तेदार रोहित और सनी को आनन्द विहार थाने भेज दिया और खुद भी 17 अगस्त को दिल्ली पहुंचे. जहां से सकुशल बेटी को लेकर वे हल्द्वानी लौट आये. मुरादाबाद निवासी आकाश व हल्द्वानी के गौरव पर बेटी के अपहरण करने का शक जताने पर पुलिस द्वारा इन दोनों के खिलाफ अपहरण व गाली गलौज का मुकदमा कायम कर लिया गया है. मेडिकल परीक्षण के बाद छात्रा को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया.

यह भी पढ़ें: दिग्गज अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी का इंटरव्यू

(ऐसी ही खबरों और रिपोर्ट के लिए आप हमें फेसबुक पेजइंस्टाग्रामयूट्यूबट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं)
Related Articles

Recent