Indus News TV Live

Wednesday, March 11, 2026
spot_img

बरेली: GRP में तैनात हेड कांस्टेबल की ट्रेन से कटकर मौत

बरेली: बरेली जंक्शन पर आज  तड़के एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जीआरपी में तैनात हेड कांस्टेबल की सुबह करीब 4 बजे ट्रेन ड्राइवर ने रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति के ट्रेन से कटने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार, मृतक ने वर्दी  पहनी हुई थी और उनके पास सरकारी पिस्टल (मय राउंड), मोबाइल फोन, पर्स, टेबलेट व एक बैग सुरक्षित अवस्था में मिला है। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन रनओवर का प्रतीत हो रहा है, हालांकि अन्य पहलुओं से भी जांच की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।

विनीत कुमार मूलतः फर्रुखाबाद जनपद के रहने वाले थे, जबकि उनका परिवार वर्तमान में हाथरस पुलिस लाइन में निवास करता है। उन्हें सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से बरामद सभी सामानों को विधिवत सुरक्षित जमा कराया जा रहा है। घटना से जीआरपी व रेलवे पुलिस में शोक की लहर है।

यह हादसा हाल के दिनों में बरेली और आसपास के क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की ट्रेन से गिरने या ट्रेन से कटने की घटनाओं की श्रृंखला में एक और दुखद घटना है। इससे पहले, मीरगंज में मुख्यमंत्री आवास पर तैनात सिपाही अंकुर कुमार और मथुरा के आरपीएफ जवान संतोष कुमार की भी ट्रेन से गिरने से मौत हो चुकी है ।

पुलिस विभाग ने इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा उपायों को और सख्त करने की योजना बनाई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

Recent