बरेली: NMOPS एवं आल टीचर्स एंड एम्पलाइज वैलफेयर एशोसिएशन (अटेवा) के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अटेवा, बरेली के बैनर तले जिले के हजारों शिक्षक एवं कर्मचारियों ने बरेली के जिलाधिकारी महोदय को UPS के खिलाफ और पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन दिया।
मण्डल अध्यक्ष जगदीश गंगवार ने कहा कि संगठन में बहुत बड़ी ताकत होती है और संगठन के बल पर बड़ी से बड़ी सफलताएं अर्जित की जा चुकी हैं और आगे भी होती रहेंगी। जिला संयोजक डॉ. मुनीष कुमार गंगवार ने संबोधित करते हुए कहा कि एनपीएस/यूपीएस शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में नहीं है, इसलिए यह स्वीकार नहीं है और हम सब इसका पूर्णतया विरोध करते हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि पुरानी पेंशन योजना ही एकमात्र विकल्प है जो शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में है। इसलिए सरकार से मांग की गई है कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए और नई पेंशन योजना को समाप्त किया जाए।
आज के ज्ञापन कार्यक्रम में बरेली के प्रमुख संगठनों ने अपने शिक्षक एवं कर्मचारियों सहित शानदार तरीके से प्रतिभाग किया, जिनमें शामिल हैं:
– एन ई रेलवे मेन्स कांग्रेस इज्जतनगर
– उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ बरेली
– उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ
– उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ
– राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश बरेली
– टीचर्स सेल्फकेयर टीम (TSCT) उत्तर प्रदेश
– प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश वि० बी० टी०सी०
– राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश
– उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बरेली
– यूनाइटेड शिक्षक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (यूटा)
– बेसिक उर्दू टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश
– विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ
– अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा, अल्पसंख्यक महासंघ (सोम शिक्षक महासभा बरेली)
– उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट बरेली
– उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ बरेली
– मिनिस्ट्रियल स्टाफ एशोसिएशन एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली
– उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश
– उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश बरेली
– माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ उत्तर प्रदेश बरेली
– बरेली ट्रेड यूनियन्स
– टी ई टी शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश बरेली
– राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश बरेली
– कर्मचारी कल्याण मंच बरेली कालेज बरेली
– उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ
– नगर निगम बरेली
अटेवा के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन योजना को बहाल नहीं करेगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वे सरकार से मांग करते हैं कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए और नई पेंशन योजना को समाप्त किया जाए।


