Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली कॉलेज NSS छात्र इकाई प्रथम द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन

बरेली, 15 फरवरी: राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई- प्रथम द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन “कौशल विकास हेतु युवा” विषय वस्तु पर बरेली कॉलेज, बरेली के वनस्पति शास्त्र विभाग में कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. पंपा गौतम, चीफ प्रॉक्टर बरेली कॉलेज प्रो. आलोक खरे, परीक्षा नियंत्रक प्रो. बीनम सक्सेना द्वारा माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सात दिवस तक चलने वाले इस शिविर की रूपरेखा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव यादव ने प्रस्तुत की, उन्होंने बताया कि आज दिनांक 15 फरवरी 2024 से दिनांक 21 फरवरी 2024 तक स्वयंसेवक कालीबाड़ी मलिन बस्ती में स्वास्थ्य, प्रौढ़ शिक्षा, साफ- सफाई, रोजगार, मतदान, स्वावलंबन तथा नशा मुक्ति को लेकर चलाए जन जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाएंगे। सात दिनों के दौरान सभी स्वयंसेवक नियमित तथा अनुशासित दिनचर्या का पालन करेंगे, जो प्रातः 6:00 बजे शुरू होकर रात्रि 10:00 बजे तक रहेगी। उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कार्यवाहक प्राचार्य बरेली कॉलेज, बरेली प्रो. पंपा गौतम ने कहा की जन्म के साथ ही भारत के प्रत्येक नागरिक पर नैतिक कर्तव्यों का दायित्व होता है इसलिए हम सभी को न केवल अपने अधिकारों की बात करनी चाहिए बरन नैतिक कर्तव्यों का भी वरीयता के आधार पर निर्वहन करना चाहिए।

हमारे संवैधानिक कर्तव्यों में निश्चित रूप से सेवा भाव को सम्मिलित किया गया है, जो की राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल्य कार्य है इसलिए सेवा भाव के साथ कभी भी अभिमान नहीं आना चाहिए क्योंकि यह हमारे संवैधानिक कर्तव्यों में निहित है। स्वयंसेवकों को सात दिनों में अंगीकृत की गई मलिन बस्ती कालीबाड़ी के प्रत्येक घर में पहुंचना चाहिए तथा उनकी समस्याओं को जानना एवं समझना चाहिए।
चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना में किए गए कार्यों के अनुभव व्यक्तिगत जीवन में भी प्रत्येक पड़ाव पर मार्गदर्शन का काम करेंगे। जिस प्रकार परिवार के प्रति हमारे दायित्व होते हैं उसी प्रकार समाज के प्रति भी हमारी कुछ जिम्मेदारियां होती है इन जिम्मेदारियां का निर्वहन करना ही एन.एस.एस हमको सिखाता है ।
डीएसडब्ल्यू प्रो. बीनम सक्सेना ने कहा कि जीवन एक बहती हुई नदी के समान है, जो हर परिस्थिति में आगे बढ़ती रहती है इसलिए हमारे द्वारा लगातार किए गए छोटे-छोटे सामूहिक प्रयास हमको आगे की ओर ले जाते हैं ।
आज के कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक उदय शर्मा तथा मिथुन ने किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी स्वयंसेवक कालीबाड़ी गये, जंहा लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया ।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्वयंसेवक मिथुन, वसीम, गीताशं शुक्ला, वैभव शर्मा, हार्दिक शर्मा, शशांक प्रताप सिंह, उदय शर्मा, आदित्य, पवन गिरी, विजयपाल सिंह, अनिकेत सिंह, मुनीष कुमार, नरदेव, कोविंद कश्यप, अखिलेश यादव, मुनेंद्र दीक्षित, अवनीश शाक्य, आयुष मिश्रा, सोम राठौर, अक्षत कटियार, आकाश पटेल, प्रियांशु गंगवार, विमल यादव, अरबाब इत्यादि मौजूद रहे।

 


यह भी पढ़ें: सपा आंवला लोकसभा प्रभारी अगम मौर्य ने मकर संक्रांति पर आयोजित किया खिचड़ी भोज, हज़ारों की संख्या में पहुंचे लोग

यह भी पढ़ें: सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद खान बने अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

यह भी पढ़ें: SC, ST, OBC एवं मज़दूर संगठनों ने आयोजित किया यू.पी एजेंडा सम्मलेन, भूमिहीनों के लिए मांगी 1 एकड़ जमीन


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent