Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: महाविद्यालय द्वारा इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन इयर ब्लू के अंतर्गत दी गई जानकारी

रिपोर्ट: अवधेश कुमार , तहसील बहेड़ी

बहेड़ी: बागेश्वर मार्ग स्थित गन्ना उत्पादक महाविद्यालय के द्वारा इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन इयर ब्लू स्काइज के अंतर्गत इन्वेस्ट इन क्लीन एयर थीम के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसी दौरान भावेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण प्रदूषण की समस्या कैसे उत्पन्न हुई एवं इसको कैसे दूर किया जा सकता इस विषय में सभी छात्राओं को संबोधित किया और इसी दौरान वाणिज्य विभाग के प्रवीण प्रताप सिंह ने ओजोन परत के बारे में जानकारी दी!

हिंदी विभाग के डॉक्टर योगेंद्र यादव ने भी इस समस्या पर अपने विचार प्रकट किया इस अवसर पर महाविद्यालय के रोवर्स’ रेंजर कार्यक्रम अधिकारी प्रेमवती सहित विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक सुरेखा पिपलानी सचिंद्र मोहन शर्मा डॉक्टर हरेंद्र प्रताप सिंह विजय कुमार शुक्ला राकेश कुमार शर्मा डॉक्टर मोहित भारद्वाज डॉक्टर जितेंद्र पाल राहुल गौतम अनिल कुमार शालिनी गर्ग राजेश चंद्र नीरज कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम के संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया और राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरिनंदन कुशवाह ने भी सभी का धन्यवाद ब आभार व्यक्त किया !

Related Articles

Recent