‘काफल ट्री फाउंडेशन’ और ‘द शक्ति ऑनसेम्बल’ थिएटर वर्कशॉप
‘काफल ट्री फाउंडेशन’ और ‘द शक्ति ऑनसेम्बल’ द्वारा संचालित 15 दिवसीय थिएटर वर्कशॉप का समापन आज शाम इस दौरान तैयार प्रस्तुतियों के मंचन के साथ हुआ. ‘इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल,’ के सभागार में मंचित प्रस्तुतियों ने मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया. (The Shakti Ensemble Workshop)

इस अवसर पर द बीएफजी, फांस, अंधों का हाथी, द डाईंग मैन, रश्मिरथी, खुशिया आदि लघु नाटकों का मंचन किया गया. इन नाटकों के लेखक हैं, रोआल्ड डाल, प्रभा पंत, शरद जोशी, रामधारी सिंह दिनकर और मंटो. (The Shakti Ensemble Workshop)

वर्कशॉप डायरेक्टर ‘द शक्ति ऑनसेम्बल’ की संस्थापक लक्षिका पाण्डे ने कहा कि हल्द्वानी में रंगमंच के विकास की प्रबल संभावनाएं हैं, शहर में रंगमंच के लिए सही माहौल और संसाधन मिलें तो युवा इस क्षेत्र में बहुत कुछ बेहतर कर सकते हैं. (The Shakti Ensemble Workshop)

इन नाट्य प्रस्तुतियों में आराध्या सती, आशा पाण्डेय, अंकित चौधरी, विशालाक्षी तिवारी, प्रियांशी त्रिपाठी, विमला बिष्ट, करन जोशी, रक्षा सिन्हा, मुकुल कुमार, मान्या नयाल, हरेन्द्र रावत, श्रीनिवास कोहली, मलयराज सिंह मटवाल आदि ने अभिनय किया. (The Shakti Ensemble Workshop)