Indus News TV Live

Wednesday, April 30, 2025
spot_img

बरेली: कायस्थ महासभा ने मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज का किया आयोजन

बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर कचहरी रोड स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय प्रांगण पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीइंग स्पिरिचुअल फाऊंडेशन के फाउंडर धर्मेंद्र कुमार, उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना एवं क्रिकेटर साईं सक्सेना के कर कमलों द्वारा किया गया।
खिचड़ी भोज के इस अवसर पर आने जाने वाले राहगीरों ने भारी संख्या में खिचड़ी प्रसाद का आनंद लिया। संस्था के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने बताया कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है एवं मकर संक्रांति पर्व पर सेवा भाव के साथ खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सहयोग किया।

संस्था के महासचिव आशीष जौहरी ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर दान एवं सेवा भाव का विशेष महत्व होता है। भगवान सूर्य देव के उत्तरायण होने के साथ यह दिन और भी विशेष हो जाता है। मुख्य अतिथि आध्यात्मिक गुरु धर्मेंद्र कुमार, क्रिकेटर साईं सक्सेना एवं उपजा अध्यक्ष पवन सक्सेना ने संस्था द्वारा सेवा भाव के साथ आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम के लिए सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कायस्थ चेतना मंच के जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना ने भी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सराहा एवं संस्था के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना को जन्मदिन की बधाई भी प्रदान की। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष श्यामदीप सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, अविनाश सक्सेना, उपाध्यक्ष अशोक सक्सेना, दीपक सहाय, शोभा सक्सेना, सचिव सुनील सक्सेना, युवा अध्यक्ष अमित आनंद, उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना, शिवाजी सक्सेना, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना, कायस्थ चेतना मंच के जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना, अशोक सक्सेना ‘ लोटा ‘ आदि उपस्थित रहे।




यह भी पढ़ें: कायस्थ महासभा ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती, युवा दिवस के रूप में मनाई गई जयंती


यह भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवानी कन्नौजिया को मुख्यमंत्री योगी ने किया सम्मानित

यह भी पढ़ें: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे रेलवे कर्मचारी


यह भी पढ़ें: मौर्य विकास संस्था बरेली ने मनाई राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले की जयंती, 20 महिलाओं को मिला विशेष सम्मान



 

Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के सह-संपादक (Associate Editor) एवं चैनल के उत्तर प्रदेश & उत्तराखंड राज्य प्रमुख (UP/Uttarakhand State Head) हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent