Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

लखनऊ: मजदूर नेता बोले छलावा है बजट, 16 फरवरी को राष्ट्रीय विरोध दिवस मनाएंगे

लखनऊ, 6 फरवरी: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया बजट मजदूर वर्ग के लिए छलावा है और यह पूंजीपतियों की सेवा के लिए बनाया गया है। इस बजट में मजदूरों के लिए कुछ भी नहीं दिया गया वहीं इज ऑफ डूइंग बिजनेस के नाम पूंजीपतियों को रियायतें प्रदान की गई है। यह प्रतिक्रिया यू.पी. वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनकर कपूर ने प्रेस को जारी अपने बयान में दी। (Labor leader said the budget is an illusion)
दिनकर कपूर ने कहा कि बजट में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत 8 करोड़ 32 लाख मजदूर मजदूरों का जिक्र तो किया गया है और उनके पंजीकरण को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया है। लेकिन उन मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा के लिए आयुष्मान कार्ड, पेंशन, आवास, दुर्घटना मृत्यु लाभ, पुत्री विवाह अनुदान जैसी योजनाओं की पर कुछ भी नहीं कहा गया। जबकि मजदूरों की तरफ से इस मांग को लगातार श्रम मंत्री समेत शासन प्रशासन के संज्ञान में लाया गया। बजट में 2019 से लंबित पड़े हुए न्यूनतम मजदूरी के वेज रिवीजन के बारे में भी कुछ कहना सरकार ने गंवारा नहीं समझा। (Labor leader said the budget is an illusion)
आगे उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वेज रिवीजन न होने के कारण केंद्र सरकार की तुलना में न्यूनतम मजदूरी बेहद कम है और इस महंगाई में अपने परिवार का पेट पालना मजदूरों के लिए कठिन होता जा रहा है। योगी सरकार ने आंगनवाड़ी, आशा और मिड डे मील रसोईया जैसे कर्मियों से चुनाव में वादा किया था कि उन्हें सम्मानजनक मानदेय दिया जाएगा। इसमें से मिड डे मील रसोईया के बारे में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि इन्हें न्यूनतम मजदूरी का भुगतान किया जाए।
आंगनबाड़ी के संदर्भ में भी उन्हें ग्रेच्युटी देने और सरकारी कर्मचारी के न्यूनतम वेतन को देने की बात इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कही है। बावजूद इसके सरकार ने अपने वादे को पूरा नहीं किया और हाई कोर्ट के आदेशों को भी मानने से इनकार कर दिया। 16 फरवरी को आयोजित राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस में सरकार की इन मजदूर विरोधी नीतियों का प्रतिवाद किया जाएगा। (Labor leader said the budget is an illusion)

यह भी पढ़ें: सपा आंवला लोकसभा प्रभारी अगम मौर्य ने मकर संक्रांति पर आयोजित किया खिचड़ी भोज, हज़ारों की संख्या में पहुंचे लोग

यह भी पढ़ें: सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद खान बने अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

यह भी पढ़ें: SC, ST, OBC एवं मज़दूर संगठनों ने आयोजित किया यू.पी एजेंडा सम्मलेन, भूमिहीनों के लिए मांगी 1 एकड़ जमीन


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent