बरेली: ईवीएम हटाओ सयुक्त मोर्चा के बैनर तले अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। मीडिया से बात करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए ईवीएम और वीवी पैट मशीनों को चुनाव आयोग को तत्काल बंद करना चाहिए, जिससे चुनाव आयोग चुनाव को निष्पक्ष करा सके। अधिवक्ताओं ने कहा की केवल बैलट पेपर से ही निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संभव है। (Lawyers memorandum to Magistrate)
अधिवक्ताओं का नेतृत्व कर रहे ईवीएम हटाओ सयुक्त मोर्चा के श्यामवीर सिंह एडवोकेट ने कहा कि साफ्टवेयर के माध्यम से ईवीएम मशीनों में किस तरह से हेरा फेरी कर सकते कोई नहीं जानता, आगे उन्होंने कहा कि लोकसभा, विधानसभा, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत ,जिला पंचायत और ग्राम प्रधानों के चुनाव के लिए एक समान ही वोटर लिस्ट होना चाहिए।