Indus News TV Live

Wednesday, April 30, 2025
spot_img

Live Update: EVM के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के जरिए मतदान की प्रक्रिया के खिलाफ लाखों लोग भारत की राजधानी दिल्ली पहुंच चुके हैं। भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा और बहुजन मुक्ति पार्टी से जुड़े संगठनों के कार्यकर्ता योजनाबद्ध तरीके से चुनाव आयोग का घेराव करके ईवीएम में शत प्रतिशत पेपर ट्रेल लगाने के साथ वीवीपैट की पर्ची से ईवीएम के वोट के मिलान की मांग करेंगे। (Demonstration against EVM)

यह पूरा प्रदर्शन बामसेफ और भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के नेतृत्व में हो रहा है। नेतृत्वकारी टीम में प्रमुख तौर पर डॉ.विलास खरात, प्रवेंद्र प्रताप सिंह, चौधरी विकास पटेल, चांद मुहम्मद भी हैं। प्रदर्शन में बहुजन समाज के कई बड़े नेता और बुद्धिजीवी भी शामिल हो रहे हैं।

देर रात तक वामन मेश्राम अपने भरोसेमंद साथियों के साथ और चुनाव आयोग दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय के अफसरों के साथ होने वाले प्रदर्शन को लेकर बैठकें करते रहे। (Demonstration against EVM)

ईवीएम के विरोध में कई दल और सामाजिक संगठन भी हैं, जिनके नेता और समर्थक भी प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस बीच ईवीएम विरोधी लोगों का दिल्ली पहुंचना जारी है।

दिल्ली स्थित आंबेडकर भवन में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि 31 जनवरी को होने जा रहा प्रदर्शन ऐतिहासिक बदलाव ला सकता है। (Demonstration against EVM)

प्रदर्शन की लाइव अपडेट और ब्रेकिंग जानने को इस खबर के साथ जुड़े रहिए और लिंक शेयर कीजिए….

10:30 बजे : जंतर मंतर पर इवीएम के विरोध में बड़ी संख्या में लोग पहुँच चुके है कवरेज के लिए इंडस न्यूज़ की टीम भी वहां मौजूद है।

 

10:45 बजे: जंतर मंतर पर शुरू हुई नारेबाजी

11 बजे : जंतर मंतर से इंडस न्यूज की लाइव कवरेज

https://youtube.com/live/jpHk4BrB3WU?feature=share

जारी…..

 

 

 


यह भी पढ़ें: ऐसे नेता मिट्टी में मिला रहे ‘देश का गोल्ड’


 

Related Articles

Recent