Indus News TV Live

Tuesday, March 10, 2026
spot_img

Bodhgaya: महाबोधि महाविहार आंदोलन का 29 वां दिन, देशभर में करोड़ों लोग सड़क पर उतरे, जोरदार प्रदर्शन

बोधगया, 12 मार्च 2025: बोधगया में महाबोधि महाविहार को ब्राह्मण महंत के कब्जे से मुक्त करने के लिए चल रहे आंदोलन का आज 29वां दिन है। महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन समिति के संयोजक डॉ विलास खरात के आवाहन पर आज 12 मार्च को पूरे देश में लोग सड़कों पर उतरे हैं, देश के सभी जिलों में लाखों लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी प्रदेशों में राजधानी स्तर पर बड़े आंदोलन हो रहे हैं।

डॉ विलास खरात ने बताया कि आंदोलन लगातार जारी है और देश भर में करोड़ों करोड़ पिछड़े दलित आदिवासी बहुजन बौद्ध लोग सड़कों पर उतरकर बिहार सरकार से बीटी एक्ट निरस्त कर महाबोधि महाविहार को बौद्ध भिक्षुओं को सौंपने की मांग कर रहे हैं। डॉ विलास खरात ने बताया कि देशभर के कई बड़े नेता इस मामले को संसद में और कई नेताओं के द्वारा इस मामले को बिहार विधानसभा में उठाया गया है अब यह मुद्दा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय महत्व का मुद्दा बन गया है।

 

कुछ दिन पहले डॉ विलास खरात ने इस मुद्दे को लोकसभा में उठाने वाले आजाद समाज पार्टी के लोकसभा सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात भी की थी। कल फिर चंद्रशेखर आजाद के द्वारा मुद्दे को लोकसभा में उठाया गया और बीटी एक्ट निरस्त कर महाबोधि महाबिहार बौद्ध भिक्षुओं को सौंपने की मांग की गई।

डॉ विलास खरात के द्वारा 28 फरवरी को देश भर में ज्ञापन दिया गया था और उसके बाद 6 मार्च को देशभर में धरना दिया गया था। उसी क्रम आज 12 मार्च को उनके द्वारा देश भर में विरोध प्रदर्शन का आवाहन किया गया था जिसको लेकर महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान सहित देश के सभी राज्यों में आज बहुत प्रदर्शन देखने को मिला।
Indus News TV डेस्क के लिए *संतोष शाक्य* की रिपोर्ट
Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent