Indus News TV Live

Tuesday, March 10, 2026
spot_img

Bodhgaya: महाबोधि महाविहार आंदोलन का 1 महीना पूर्ण, जंतर मंतर पर हुआ बड़ा प्रदर्शन

बोधगया, 13 मार्च 2025: बोधगया में महाबोधि महाविहार को ब्राह्मण महंत के कब्जे से मुक्त करने के लिए चल रहे आंदोलन का आज 30वां दिन है, आज आंदोलन को चलते हुए एक महीना पूरा हो गया और अभी तक बिहार सरकार के द्वारा कोई भी उचित पहलकर बीटी कानून को निरस्त करने को लेकर कोई बातचीत नहीं की गई है। आज पुनः धरना स्थल पर राजद के विधायक सतीश दास पहुंचे और उन्होंने कहा कि जब तक महाबोधि महाविहार मुक्त नहीं हो जाता धरना जारी रहेगा। दूसरी तरफ दिल्ली में आज बाद धरना प्रदर्शन देखने को मिला जहां जंतर मंतर पर बड़ा जन सैलाब पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में उपस्थित रहा।

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने यहां बोलते हुए कहा कि भारत के सभी ओबीसी एससी एसटी बौद्ध हैं और यह उनकी अपनी लड़ाई है। उन्होंने ऐलान किया कि यदि बीटी कानून 1949 निरस्त नहीं होता है तो वह पूरे देश में जाकर इस आंदोलन के लिए समर्थन जुटाएंगे और किसी भी कीमत पर इस कानून को निरस्त करवाकर ही मानेंगे। उन्होंने प्राचीन भारत के इतिहास पर भी प्रकाश डाला और मंदिर पर ब्राह्मण महंत के कब्जे का विरोध किया।

धरना स्थल पर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आकाश लामा ने एक वीडियो मैसेज जारी कर उन लोगों का धन्यवाद किया जो आंदोलन को धन और भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। आकाश लामा ने कहा कि देश भर के बहुजन समाज को जागना पड़ेगा और उन्होंने उन नेताओं का भी धन्यवाद किया जिन्होंने इस मामले को संसद में और बिहार की विधानसभा में उठाया है। आकाश लामा ने कहा कि हम उनका धन्यवाद करते हैं जो लोग इस मामले को बिहार विधानसभा में उठा रहे हैं उन्होंने आगे बहुजन समाज के नेताओं से अनुरोध किया कि सभी को मिलकर इस मामले को सदन में उठाना चाहिए जिससे कि बीटी एक्ट निरस्त हो सके।
आकाश लमाने कहा कि दुनिया में ऐसा कहीं नहीं है जहां किसी दूसरे धर्म के धर्मस्थल पर किसी दूसरे धर्म के लोगों का कब्जा हो, उन्होंने महाबोधि महाविहार को बौद्ध भिक्षुओं को सौंपने की अपनी मांग दोबारा दोहराई और सरकार से तुरंत इस पर निर्णय लेने की बात कही।
Indus News TV डेस्क के लिए *संतोष शाक्य* की रिपोर्ट
Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent