Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

दुर्गा पूजा पांडाल में आग लगने से दो बच्चों और एक महिला की मौत, 64 झुलसे

उत्तर प्रदेश के भदोही में देर रात दुर्गा पूजा के पांडाल में भीषण आग लगने से 64 लोग झुलस गए, इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. इस हादसे में अब तक तीन बच्चों और दो महिलाओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है. (Fire Durga Puja Pandal)

64 झुलसे हुए लोगों में से 42 को उपचार के लिए वाराणसी भेज दिया गया है. 10 लोगों को बीएचयू के सुपर स्पेशिएलिटी बर्न इमरजेंसी और 14 को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है. इसके अलावा गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बीएचयू के आईसीयू में भर्ती किया गया है. जहां डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर बनाये हुए हैं.

भदोही के एसपी अनिल कुमार ने बताया कि “औराई कस्बे में 9 बजे के आसपास एक दुर्गा पूजा पांडाल में अचानक से आग लग गई. जिस समय ये हादसा हुआ वह आरती का समय था, जिसके चलते पांडाल में लोगों की काफी संख्या थी.”

पुलिस के मुताबिक, पांडाल में डिजिटल शो भी चल रहा था, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी हुई थी.

इसी दौरान आग लगने से भगदड़ मच गई. फायर बिग्रेड की गाड़ियों के मौके पर पहुँचने तक पूरा पांडाल जलकर ख़ाक हो चुका था. (Fire Durga Puja Pandal)

Related Articles

Recent