Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

Bareilly: मौर्य विकास संस्था में 9 मार्च को होगा नई कार्यकारिणी का चुनाव, चुनाव अधिकारियों के नाम घोषित

बरेली, 20 फरवरी 2025: 9 मार्च को मौर्य विकास संस्था बरेली में कार्यकारिणी पदों के लिए चुनाव होगा जिसमें नए अध्यक्ष और नए महामंत्री का चुनाव संस्था के वोटर्स के द्वारा किया जाएगा। आज सर्व समिति से हुई बैठक में चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई जोकि चुनाव की निगरानी करेंगे। संस्था के आजीवन सदस्य डॉ सौदान सिंह शाक्य, नरेश पाल मौर्य, ताराचंद मौर्य, रणजीत सिंह कुशवाहा और कोमिल प्रसाद को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 9 मार्च से पहले मतदाता सूची का निरीक्षण और पुर्ननिरीक्षण, उसके उपरांत नामांकन और नामांकन वापसी की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। 9 मार्च को शाम 4:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और उसके उपरांत 9 मार्च को ही 4:30 बजे चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

आज चुनाव अधिकारियों के द्वारा मतदाता सूची भी जारी कर दी गई, 23 फरवरी तक मतदाता सूची का निरीक्षण किया जाएगा और लोगों की आपत्तियां सुनी जाएंगी। 23 फरवरी को आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent