Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

गुमशुदा सनी देओल का बर्थडे

बॉलीवुड स्टार सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर 1956 सहनेवाल, लुधियाना में सुपरस्टार धर्मेंद्र के घर में हुआ था। बीते हफ्ते वह पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा संसद होने के कारण काफी चर्चा में भी रहे, उनके जगह जगह गुमशुदा के पोस्टर भी देखे गए, वहां के लोगों को शिकायत है कि खुद को पंजाब का बेटा बोलने वाले सांसद बनने के बाद कभी गुरदासपुर नहीं आये और न ही केंद्र सरकार की कोई योजना यहां लाई, उन्होंने कहा, “अगर वह काम नहीं करना चाहते हैं तो उन्हें अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। (Missing Sunny Deol Birthday)

सनी देओल ने अपने फ़िल्मी करियर का शुरुवात 1983 में फिल्म बेताब से की जो सुपरहिट साबित हुई, उसके बाद उन्होंने 1985 में अर्जुन, 1987 में डकैत, 1989 में त्रिदेव और 1990 में घायल जैसी फिल्मों के साथ उन्होंने ने देश में हीरो के रूप में अपनी पहचान बनाई।

1990 के दशक में उन्होंने काफी सुपरहिट फिल्में दी। उन्होंने 1996 में जीत और घातक, 1997 में ज़िद्दी और बॉर्डर जैसी हिट फ़िल्में दीं, और 1999 में एक फिल्म दिल्लगी का निर्देशन भी किया। 2001 में बनी फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा उनकी अब तक की सबसे बड़ी सुपरहिट रही। (Missing Sunny Deol Birthday)


इसे भी पढ़ें: क्यों सिर्फ 25 फीसद लोगों की नज़र में भरोसेमंद हैं भारतीय पुलिस?


(आप हमें फेसबुक पेजइंस्टाग्रामयूट्यूबट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं)

Related Articles

Recent