Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली : एबी प्रोडक्शन द्वारा मिस्टर, मिस, मिसेज स्टार फेम इंडिया 2025 का भव्य आयोजन

बरेली: एबी प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत और सिमरन शर्मा के आयोजन में मिस्टर, मिस, मिसेज स्टार फेम इंडिया 2025 का चौथा सीजन 12 जुलाई को द ग्रैंड निरवाना वेन्यू में आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी भाग लेंगे।

बॉलीवुड अभिनेत्री सना सुल्तान खान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। फिनाले में मेयर उमेश गौतम, नौरीन मिर्जा और अनामिका विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सिमरन शर्मा ने बताया कि इस शो का उद्देश्य छोटे शहरों के प्रतिभाशाली युवाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करना है, ताकि वे ग्लैमर, फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना सकें। पिछले तीन सीजन में कई प्रतिभागियों को मॉडलिंग, एक्टिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट में अवसर मिले हैं!यूमिंग सेशन और फोटोशूट खबर 10 जुलाई को जे एम विस्तारा होटल में होगा !

सिमरन शर्मा न केवल खुद इस शो की अगुवाई करती है, बल्कि उनकी मम्मी सपना शर्मा सहित उनके परिवार का भी इसमें पूर्ण सहयोग रहता है। उनका मिशन है कि कोई भी प्रतिभाशाली युवा अपने सपनों को सिर्फ इसलिए न छोडे क्योंकि वह किसी छोटे शहर से है। उनका मानना है कि मंच अगर सही हो, तो प्रतिभा कभी भी सीमाओं में नहीं बंधती।

इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को कैटवॉक, पॉज़िंग, स्टाइलिंग, मीडिया एक्सपोजर, सेलिब्रिटी इंटरैक्शन और करियर गाइडेंस का अवसर मिलेगा। एबी प्रोडक्शन और सिमरन शर्मा जैसे आयोजक यह संदेश दे रहे हैं कि भारत का हर कोना टैलेंट से भरा है, बस उसे पहचानने और सवारने की जरूरत है।

– तिथि: 12 जुलाई
– स्थान: द ग्रैंड निरवाना वेन्यू, बरेली

मिस्टर, मिस, मिसेज स्टार फेम इंडिया 2025 एक ऐसा मंच है जो प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिलेगा।

Related Articles

Recent