Indus News TV Live

Sunday, March 8, 2026
spot_img

बरेली: नसीम अहमद बने समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष

बरेली। समाजवादी छात्र सभा की जिला कार्यकारिणी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा विनीत कुशवाहा की अनुमति से जिला अध्यक्ष अविनाश मिश्रा द्वारा नसीम अहमद को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। अविनाश मिश्रा ने नसीम अहमद पर भरोसा जताकर उनको छात्र सभा में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। नए पदाधिकारियों में नसीम अहमद को जिला उपाध्यक्ष बनाया है। नसीम अहमद भोजीपुरा के रहने वाले हैं, उनके जिला उपाध्यक्ष बनने से भोजीपुरा नगर पंचायत सहित जिले भर में मे उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। (District Vice President of SP Chhatra Sabha)
नसीम अहमद को पदभार मिलने पर भोजीपुरा विधायक शहज़िल इस्लाम अंसारी, छात्र सभा प्रदेश उपाध्यक्ष फरहान अली, सपा जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा अमन, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नमन मिश्रा प्रियांशु, फहीम खान, साकिब शेख, यूनुस अंसारी, सपा जिला उपाध्यक्ष तनवीर उल इस्लाम, शब्बो खान, जावेद उद्दीन मोहम्मदी सय्यद हैदर अली आदि नेताओं ने बधाई दी। (District Vice President of SP Chhatra Sabha)
बता दें, इससे पहले भी नसीम अहमद 2 बार जिला सचिव रह चुके हैं। उन्होंने बताया उन्हें जो जिम्मेदारी मिली वह ईमानदारी के साथ पार्टी मे काम करेंगे और समाजवादी पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और समाजवादी छात्र सभा को जिले भर में विभिन्न आंदोलनों मुहिमों के माध्यम से मजबूती प्रदान करेंगे। नसीम अहमद छात्र सभा के अनेक आंदोलन मे अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं और छात्रों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। नसीम ने अभी हाल ही में जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा के नेतृत्व में लखनऊ मे नीट पेपर लीक का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था, जिसमें भारी पुलिस बल के द्वारा उनको गिरफ्तार कर लिया गया था। इस अवसर पर उन्होंने अखिलेश यादव व विनीत कुशवाहा जी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: सपा मीटिंग में दलित समाज के पूर्व विधायक का अपमान, बैठने को मिली प्लास्टिक की कुर्सी

यह भी पढ़ें: बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के द्वारा माता रमाबाई व संत गाडगे महाराज की जयंती संयुक्त रूप से मनाई गई

यह भी पढ़ें: वामन मेश्राम ने राम जन्मभूमि अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा दावा


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent